हरदोई में 9 ब्लॉकों की 20 पंचायतों में होगी डाटा एंट्री ऑपरेटर की भर्ती, 9 मई को वितरित होंगे नियुक्ति पत्र
हरदोई के नौ ब्लॉकों की 20 ग्राम पंचायतों में डाटा एंट्री ऑपरेटरों की भर्ती होगी। पहले ऑपरेटर न होने से ग्रामीणों को परेशानी होती थी। ...और पढ़ें
-1776179914961_m.webp)
9 ब्लॉकों की 20 पंचायतों में होगी डाटा इंट्री ऑपरेटर की भर्ती।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, हरदोई। नौ ब्लॉकों की उन 20 ग्राम पंचायतों के बाशिंदों के लिए अच्छी खबर है, जो अपने कार्यों को लेकर ग्राम सचिवालय पहुंच रहे थे, लेकिन डाटा एंट्री ऑपरेटर न होने के चलते खाली हाथ वापस होने को विवश थे। शासन से अनुमति के बाद इन पंचायतों के लिए डाटा एंट्री ऑपरेटर की भर्ती की जाएगी। भर्ती को लेकर शेड्यूल जारी कर दिया गया है। नौ मई को नियुक्ति पत्रों का वितरण किया जाएगा।
जिला पंचायत राज अधिकारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि बिलग्राम, हरपालपुर, कछौना, मल्लावां, पिहानी, सांडी, संडीला, शाहाबाद, सुरसा के विकास खंड अधिकारियों ने डाटा एंट्री ऑपरेटर के 20 पद रिक्त बताए हैं। भर्ती को लेकर शेड्यूल जारी कर दिया गया है।
डीपीआरओ कार्यालय, ब्लाक कार्यालय एवं ग्राम पंचायत में 19 अप्रैल तक आवेदन लिए जाएंगे। जिला स्तर व ब्लाक स्तर पर प्राप्त आवेदनों को ग्राम स्तर पर 20 अप्रैल से 25 अप्रैल के मध्य उपलब्ध करा दिया जाएगा।
ग्राम स्तर पर श्रेष्ठता सूची 26 अप्रैल से तीन मई तक बनाई जाएगी। डीएम के द्वारा गठित समिति द्वारा परीक्षण चार मई से आठ मई के मध्य होगा। पंचायत के द्वारा नियुक्ति पत्र का वितरण 9 मई से 11 मई के मध्य होगा।
नोडल अधिकारियों को दी गई जिम्मेदारी
श्रेष्ठता सूची के परीक्षण को लेकर विकास खंड वार नोडल अधिकारी नामित कर दिए गए हैं। बिलग्राम में उप निदेशक मत्स्य, हरपालपुर में पीडी डीआरडीए, कछौना में जिला विद्यालय निरीक्षक, मल्लावां में अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत, पिहानी में जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, सांडी में अधिशासी अभियंता गामीण अभियंत्रण विभाग, संडीला में जिला कृषि अधिकारी, शाहाबाद में उपायुक्त मनरेगा एवं सुरसा का नोडल जिला समाज कल्याण अधिकारी को बनाया गया है।