विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरदोई में दबोचा गया 'लुटेरी दुल्हन' गिरोह का फरार सदस्य, पांच साल बाद इनामी बदमाश चढ़ा पुलिस के हत्थे

Published: Mon, 26 Oct 2026 04:40 PM (IST)

हरदोई में फर्जी शादी कराकर ठगी करने वाले इनामी आरोपी रमेश को लोनार पुलिस ने पांच साल बाद गिरफ्तार किया ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. हरदोई में फर्जी शादी का आरोपी रमेश गिरफ्तार।

  2. पांच साल से फरार था, 1000 रुपये का इनाम।

  3. लोनार पुलिस ने पूछताछ के बाद जेल भेजा।

जागरण संवाददाता, हरदोई। फर्जी शादी कराकर युवक ने ठगी करने वाले इनामी आरोपित को लोनार पुलिस ने पांच वर्ष बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पूछताछ कर आरोपित को सोमवार को जेल भेज दिया है। बिलग्राम के ग्राम परसोला के धनंजय सिंह ने 11 अगस्त 2021 को लोनार कोतवाली में तहरीर दी थी। धनंजय ने लोनार के ग्राम डभेलिया के रमेश छह लोगों पर फर्जी शादी कराकर रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया था।

पुलिस ने आरोपितों के विरुद्ध धोखाधड़ी की एफआइआर दर्ज की थी। पुलिस ने पांच आरोपितों को तो गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि रमेश फरार हो गया था। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए एसपी ने 1000 का इनाम घोषित किया था। पुलिस टीमें आरोपित की गिरफ्तारी के लिए लोकेशन तलाश कर रही थीं।

आखिरकार पुलिस टीम ने रविवार को आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी सुनील मिश्रा ने बताया कि आरोपित ने पूछताछ करने के बाद ने जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें- हरदोई के अस्पताल में प्रसूता की मौत, जीवित बताकर लखनऊ कर दिया रेफर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।