विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरदोई से दिल्ली-पटना-चंडीगढ़ तक चलेंगी 4 स्पेशल ट्रेनें, रेलवे ने शुरू की तैयारी

Published: Thu, 03 Sep 2026 04:20 PM (IST)

त्योहारों के मद्देनजर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए कई स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। इनमें से चार ट्रेनें हरदोई ...और पढ़ें

हरदोई से दिल्ली-पटना-चंडीगढ़ तक चलेंगी 4 स्पेशल ट्रेनें।

हरदोई से दिल्ली-पटना-चंडीगढ़ तक चलेंगी 4 स्पेशल ट्रेनें।

HighLights

  1. त्योहारों के लिए रेलवे ने शुरू की विशेष तैयारी।

  2. हरदोई स्टेशन पर रुकेंगी चार नई स्पेशल ट्रेनें।

  3. दिल्ली, पटना, चंडीगढ़ तक मिलेगी सीधी सुविधा।

जागरण संवाददाता, हरदोई। त्योहार आते ही ट्रेनों में बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने तैयारी शुरू कर दी है। यात्रियों की सुविधा के लिए कई स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।

खास बात यह है कि इनमें चार ट्रेनें हरदोई रेलवे स्टेशन पर भी ठहरेंगी। इससे हरदोई के साथ आसपास के जिलों के यात्रियों को दिल्ली, वाराणसी, पटना, फिरोजपुर और चंडीगढ़ जैसे प्रमुख शहरों तक आने-जाने का अतिरिक्त विकल्प मिलेगा।

इन ट्रेनों में कुछ का संचालन सितंबर से शुरू होगा, जबकि कुछ ट्रेनें अक्टूबर से नवंबर तक यात्रियों को सुविधा देंगी। हरदोई स्टेशन पर सभी ट्रेनों का ठहराव दो मिनट का निर्धारित किया गया है।

ट्रेन संख्या 04209/04210 वाराणसी-दिल्ली-वाराणसी फेस्टिवल स्पेशल सबसे लंबे समय तक चलने वाली ट्रेनों में शामिल है। वाराणसी से दिल्ली जाने वाली 04209 का संचालन 2 अक्टूबर से 27 नवंबर तक किया जाएगा। यह ट्रेन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को वाराणसी से रात 10 बजकर 15 मिनट पर रवाना होगी। हरदोई में इसका पहुंचने का समय सुबह 5 बजकर 03 मिनट पर और रवाना होने का समय 5 बजकर 3 मिनट पर रहेगा।

वापसी में ट्रेन संख्या 04210 दिल्ली से वाराणसी के लिए मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को चलेगी। दिल्ली से शाम 6 बजकर 50 मिनट पर रवाना होकर यह ट्रेन हरदोई में रात दो बजे पहुंचेगी और दो मिनट बाद दो बजकर दो मिनट पर आगे रवाना होगी।

फिरोजपुर और चंडीगढ़ से पटना के लिए भी सीधी सुविधा

ट्रेन संख्या 04616/04615 फिरोजपुर कैंट-पटना स्पेशल प्रत्येक मंगलवार फिरोजपुर से दोपहर 12 बजे चलेगी। इसका संचालन 6 अक्टूबर से 24 नवंबर तक निर्धारित है। हरदोई में यह ट्रेन तड़के 2 बजकर 16 मिनट पर पहुंचेगी और 2 बजकर 18 मिनट पर रवाना होगी।

वापसी में 04615 प्रत्येक बुधवार पटना से रात 8 बजकर 20 मिनट पर चलेगी। हरदोई में इसका समय सुबह 8 बजकर 40 मिनट से 8 बजकर 42 मिनट तक रहेगा। इस ट्रेन के रास्ते में लुधियाना, अंबाला, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, बालामऊ, रायबरेली, प्रतापगढ़ और वाराणसी समेत कई प्रमुख स्टेशन आएंगे। इसी तरह 04512/04511 चंडीगढ़-पटना-चंडीगढ़ स्पेशल भी यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण रहेगी।

चंडीगढ़ से चलने वाली ट्रेन प्रत्येक गुरुवार रात 11 बजकर 35 मिनट पर रवाना होगी। हरदोई में शुक्रवार सुबह 8 बजकर 54 बजे पहुंचकर 8 बजकर 56 मिनट पर आगे जाएगी। इसका संचालन 1 अक्टूबर से 26 नवंबर तक रहेगा।

पटना से चंडीगढ़ जाने वाली 04511 प्रत्येक शुक्रवार रात 11 बजकर 15 मिनट पर चलेगी और हरदोई में शनिवार सुबह 10 बजकर 58 मिनट पर पहुंचेगी। यहां दो मिनट रुकने के बाद 11 बजे रवाना होगी।

सितंबर में सिर्फ दो-दो फेरे

इसके अलावा ट्रेन संख्या 04446/04445 दिल्ली-वाराणसी स्पेशल का संचालन सितंबर के शुरुआती दिनों में किया जाएगा। दिल्ली से वाराणसी जाने वाली 04446 3 और 5 सितंबर को रात 9 बजकर 10 मिनट पर रवाना होगी। हरदोई में यह तड़के 4 बजकर 13 मिनट पहुंचेगी और 4 बजकर 15 मिनट पर आगे जाएगी।

वापसी में 04445 वाराणसी से दिल्ली के लिए 4 और 6 सितंबर को रात 8 बजकर 15 मिनट पर बजे चलेगी। हरदोई में इसका समय तड़के 4 बजकर तीन मिनट से 4 बजकर 05 मिनट तक रहेगा। त्योहारों के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए इन स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।

यात्रियों को सलाह दी गई है कि टिकट बुक करने से पहले संबंधित ट्रेन की तारीख, दिन और हरदोई स्टेशन पर निर्धारित समय की पुष्टि जरूर कर लें, क्योंकि स्पेशल ट्रेनों का संचालन सीमित अवधि और निर्धारित फेरों के अनुसार होगा।

यह भी पढ़ें- शिक्षक दिवस से पहले बाराबंकी को बड़ी सौगात, जिले के प्राइमरी और अपर प्राइमरी स्कूलों के लिए 35 करोड़ मंजूर