Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Hardoi News : आर्थिक तंगी के चलते युवक ने की आत्महत्या, खबर सुन भाई कुएं में कूदा

    Updated: Sat, 28 Sep 2024 07:51 PM (IST)

    परिजनों के अनुसार 36 वर्षीय ऋषि बाजपेई फेरी लगाकर कपड़ा बेचने का काम करता था। पर व्यापार में घाटा होने से आर्थिक तंगी के कारण परेशान रहता था। इसके चलत ...और पढ़ें

    फेरी लगाकर कपड़ा बेचने के व्यवसाय में हो गया था घाटा।
    फेरी लगाकर कपड़ा बेचने के व्यवसाय में हो गया था घाटा।

    संवादसूत्र, पिहानी। कोतवाली क्षेत्र के कुल्लही गांव में आर्थिक तंगी से परेशान एक युवक ने जान दे दी। परिजनों के अनुसार फेरी लगाकर कपड़ा बेचने के व्यापार में घाटा होने पर फंदा लगा लिया। भाई के आत्महत्या किए जाने से आहत छोटे भाई ने भी कुएं में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया, पर लोगों ने उसे बचा लिया।

    परिजनों के अनुसार 36 वर्षीय ऋषि बाजपेई फेरी लगाकर कपड़ा बेचने का काम करता था। पर व्यापार में घाटा होने से आर्थिक तंगी के कारण परेशान रहता था। इसके चलते उसने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना पाकर छोटा भाई श्रीकांत पहले आत्महत्या के इरादे से कुआं में कूद गया।

    ग्रामीणों ने जैसे-तैसे उसको कुएं से निकला तो कुछ देर बाद घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। मौके पर उपस्थित लोगों ने फांसी के फंदे से उतारकर उसकी जान बचाई। परिवारीजनों ने बताया कि मृतक के ताऊ सुरेश चंद्र वाजपेई ने थोड़े पैसे देकर उसे कपड़े का व्यापार कराया था। इसके अतिरिक्त पूरा परिवार डेढ़ बीघा खेती के भरोसे ही चल रहा था। मृतक की पत्नी प्रीति व पांच वर्ष के बेटे अभ्यांस का रो-रोकर हाल खराब है। उप निरीक्षक अवधेश सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है।