हरदोई में पांच घंटा बाधित रही दो उपकेंद्रों की सप्लाई, बत्ती गुल होने से परेशान हुए 17 हजार उपभोक्ता
हरदोई में 132 केवी मन्नापुरवा से जुड़े 33 केवी सांडी रोड और गुरगुज्जा उपकेंद्रों की बिजली आपूर्ति पांच घंटे तक बाधित रही, जिससे 17 हजार उपभोक्ता प्रभा ...और पढ़ें

HighLights
हरदोई में पांच घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।
17 हजार उपभोक्ता प्रभावित हुए, पेयजल संकट भी हुआ।
इंसुलेटर खराबी और लाइन समस्या मुख्य कारण रही।
जागरण संवाददाता, हरदोई। 132 केवी मन्नापुरवा से जुड़े 33 केवी सांडी रोड व गुरगुज्जा की आपूर्ति पांच घंटा तक बाधित रही। इससे उपकेंद्रों से जुड़े 17 हजार उपभोक्ता प्रभावित हुए। इसके अलाव शहर के अन्य उपकेंद्रों से जुड़े क्षेत्रों में मेंटनेंस के कारण आपूर्ति पर असर पड़ा।
शहर में 132 केवी उपकेंद्र से सभी से सभी उपकेंद्रों की आपूर्ति की जाती है। गुरुवार की रात साढ़े दस बजे 132 केवी मन्नापुरवा से जुड़े सांडी रोड व गुरगुज्जा उपकेंद्र की 33 केवी लाइन के एंसुलेटर में समस्या आ गई। जिससे दोनों उपकेंद्रों की आपूर्ति बाधित हो गई। भीषण गर्मी में बिजली न मिलने से उपभोक्ता परेशान हुए। रात डेढ़ बजे के बाद आपूर्ति बहाल हो सकी।
इस पर उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली, मगर शुक्रवार की सुबह गुरगुज्जा उपकेंद्र की लाइन में खराबी आने से सुबह साढ़े आठ बजे बिजली गुल हो गई, जो दो घंटा बाद बहाल हो सकी। इससे उपकेंद्रों से जुड़े 17 हजार उपभोक्ता परेशान हुए। सुबह बिजली गुल होने से उपभोक्ताओं को पेंयजल के लिए परेशान होना पड़ा।
वहीं, विद्युत उपकेंद्र सिटी से जुड़े क्षेत्र में ट्रांसफार्मरों की मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है। इससे प्रतिदिन सुबह दो घंटा बिजली की कटौती की जा रही है। इससे उपभोक्ता को सुबह पेयजल के लिए परेशान होना पड़ रहा है औश्र उनकी दिनचर्या प्रभावित हो रही है।
खबरें और भी
उपखंड अधिकारी आकाश वर्मा ने बताया कि लाइन से इंसुलेंटर उतर गया था। इससे समस्या हुई थी। गुरगुज्जा उपकेंद्र की लाइन अलग से बन गई हैं, उस पर जल्द ही लोड डाल दिया जाएगा। इससे दोनों उपकेंद्रों की आपूर्ति एक साथ बंद नहीं होगी।