Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हरदोई में SDM पर हमले की दर्ज नहीं हो सकी FIR, बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान हुआ था पथराव

    Updated: Tue, 09 Jun 2026 04:19 PM (GMT+05:30)

    हरदोई के शाहाबाद क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित इलाके के निरीक्षण के दौरान एसडीएम सुशील कुमार मिश्र पर हुए हमले की अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। आरोपित भ ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. हरदोई में बाढ़ निरीक्षण के दौरान एसडीएम पर हमला।

    2. हमले के बावजूद अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई।

    3. भाजपा नेता के पुत्र पर हमले का आरोप, राजनीतिक हस्तक्षेप।

    जागरण संवाददाता, हरदोई। शाहाबाद क्षेत्र के ग्राम परियल में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान एसडीएम पर हुए हमले की अभी तक एफआइआर दर्ज नहीं हुई है। आरोपित पक्ष भाजपा नेता और जिला पंचायत सदस्य भी है। कहीं न कहीं राजनीतिक हस्तक्षेप इसकेे पीछे कारण बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि वीडियो में दिखाए देने वाले हमलावरों की तलाश हो रही है।

    एसडीएम सुशील कुमार मिश्र सोमवार शाम बाढ़ नियंत्रण तैयारियों के तहत ग्राम परियल पहुंचे थे। यहां उन्होंने अन्नपूर्णा राशन दुकान और मनरेगा से बने आरआरसी सेंटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण में आरआरसी सेंटर की बाउंड्री तो मिली, लेकिन गेट नहीं लगा था, जबकि भुगतान हो चुका होने की बात सामने आई।

    जवाब किया तलब

    इसी पर एसडीएम ने आपत्ति जताई और जवाब तलब किया। पता चला कि भाजपा नेता जिला पंचायत सदस्य लालाराम राजपूत की पत्नी शिवरानी प्रधान हैं और उनके पुत्र उदयवीर ने ही निर्माण कराया है। उदयवीर मौके पर पहुंचे, एसडीएम ने उनसे जानकारी ली तो विवाद बढ गया और प्रधान पुत्र ने अभद्रता शुरू कर दी। एसडीएम के अनुसार इसके बाद उसने फोन कर ग्रामीणों को बुला लिया।

    कुछ ही देर में भीड़ ने मौके पर पहुंचकर बांस-डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया। इस दौरान एक पत्थर एसडीएम के सिर पर लगा जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के बाद से यह मामला राजनीतिक तूल पकड़े रहा। फिर आखिर में अभी तक इसकी एफआइआर दर्ज नहीं हुई है।

    खबरें और भी