हरदोई में त्योहार की खुशियों के बीच पसरा मातम, छात्र ने फांसी लगाकर दी जान
हरदोई के राजेपुर गांव में त्योहार के बीच एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने सुबह उसका ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।
HighLights
राजेपुर में छात्र ने फांसी लगाकर अपनी जान दी।
त्योहार के माहौल में परिवार में मातम छा गया।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा जांच जारी है।
संवादसूत्र, बघौली। त्योहार की खुशियों के बीच ग्राम राजेपुर में एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। छात्र ने घर के अंदर कमरे में छत के कुंडे से रस्सी के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। शनिवार सुबह परिजनों ने उसका शव फंदे से लटका देखा तो घर में चीख-पुकार मच गई। त्योहार की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं।
राजेपुर निवासी सनी अपने बाबा रामविलास, दादी और मां के साथ रहकर पढ़ाई कर रहा था। उसके पिता दिल्ली में नौकरी करते हैं, जबकि बड़ा भाई भी दूसरे शहर में काम करता है। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में लोगों की भीड़ जुट गई। मृतक के बाबा रामविलास ने पुलिस को घटना की सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष प्रशांत द्विवेदी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। छात्र ने आत्महत्या क्यों की, इसकी वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।