Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हरदोई में रफ्तार का कहर, बाइकों की भिड़ंत में सड़क पर गिरे दो चचेरे भाइयों की डंपर से कुचलकर मौत

    Updated: Wed, 13 May 2026 04:23 PM (IST)

    हरदोई में संडीला-बांगरमऊ मार्ग पर दो बाइकों की तेज रफ्तार भिड़ंत के बाद सड़क पर गिरे दो चचेरे भाइयों को डंपर ने कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत ह ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. कासिमपुर मेें संडीला-बांगरमऊ मार्ग पर लैकूखेड़ा गांव के पास हुआ हादसा


    2. रफ्तार अधिक होने से आपस में भिड़ीं बाइकें,डंपर ने आकर निगलीं दो जिंदगियां


    संवाद सूत्र, बेहंदर। रफ्तार ने फिर कहर बरपाया। संडीला-बांगरमऊ मार्ग पर बुधवार की दोपहर तेज रफ्तार दो बाइकों की भिड़ंत में सड़क पर गिरे दो चचेरे भाइयों की डंपर से कुचलकर मौत हो गई। दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक डंपर लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बेहंदर सीएचसी में भर्ती कराया।

    कासिमपुर के ग्राम फत्तेपुर पथरौली के अनूप और पंकज चचेरे भाई थे। स्वजन के अनुसार बुधवार की दोपहर अनूप और पंकज अपने चचेरे भाई बाबू उर्फ प्रवीण के साथ बाइक पर सवार होकर बाल कटिंग करवाने की बात कहकर बेहंदर के लिए निकले थे। रास्ते में संडीला-बांगरमऊ मार्ग पर लैकूखेड़ा गांव के निकट मल्लावां के ग्राम तेरवा भवानीपुर के जितेंद्र की बाइक से भिड़ंत हो गई। बाइकों की रफ्तार इतनी तेज थी कि दोनों बाइकाें पर सवार चारों व्यक्ति सड़क पर इधर-उधर जा गिरे।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उसी दौरान आए डंपर ने अनूप और पंकज को कुचल दिया। हादसे में दोनों की माैके पर मौत हो गई। जबकि प्रवीण उर्फ बाबू व दूसरी बाइक का चालक जितेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक डंपर लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बेहंदर सीएचसी में भर्ती कराया गया।

    चिकित्सक ने प्रवीण की हालत गंभीर होने पर लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया है। अनूप अविवाहित थे,भाइयों में बड़े थे। जबकि पंकज तीन भाइयों में छोटे थे। दोनों खेती में पिता का हाथ बंटाते थे। थाना प्रभारी घनश्याम राम ने बताया कि रफ्तार अधिक होने से बाइकें आपस में टकराने के दौरान सड़क पर गिरे दोनों युवकों की डंपर से कुचलकर मौत होने की बात सामने आई है। डंपर का नंबर नोट कर लिया है। तहरीर मिलने पर नंबर के आधार पर डंपर का पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी।

    खबरें और भी


    एक बाइक पर सवार थे तीन लोग, रफ्तार बनी काल

    बाइक चलाते समय हेलमेट लगाने की भूल कर लोग जान गवां रहे हैं,रोजाना हेलमेट न लगाने के कारण मौतें हो रहीं हैं,इसके बावजूद भूल कर रह हैं। पंकज और अनूप एक बाइक पर तीन लोग सवार थे,हेलमेट भी नहीं लगाए थे। तेज रफ्तार काल बनी और पलक झपकते जान गवां दी।