Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अवैध संबंधों का राज छिपाने के लिए पड़ोसी ने की थी महिला की हत्या, आरोपित गिरफ्तार

    Updated: Sat, 14 Feb 2026 06:54 PM (IST)

    हरदोई के शाहाबाद में एक महिला की हत्या का खुलासा हुआ है। अमिरता गांव में प्याज की पौध लगा रही श्रीदेवी की हत्या बटाईदार रामनिवास ने की थी। श्रीदेवी ने ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, हरदोई। शाहाबाद के अमिरता गांव में खेत पर प्याज की पौध लगा रही महिला की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि खेत के दूसरे हिस्से के बटाईदार ने ही की थी। बटाईदार को महिला ने एक दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध बनाते देख लिया था।

    खेत पर काम करते समय महिला ने बटाईदार से कहा था कि वह उसके घर में सब कुछ बता देगी, उसका मुंह बंद रखने के लिए ही बटाईदार ने फाबड़े से महिला की हत्या कर शव को गेहूं की फसल में डाल दिया था। पुलिस ने हत्यारोपित को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त फाबड़ा भी बरामद कर लिया है।

    बच्चों के साथ घर में रहती थी पत्नी

    अमिरता निवासी सुरेशचंद्र हिमाचल प्रदेश में एक फैक्ट्री में काम करते हैं, जबकि उनकी पत्नी श्रीदेवी गांव में तीन बच्चों के साथ रहती थीं। गुरुवार की सुबह श्रीदेवी अपने दो बेटों के साथ खेत पर प्याज की पौध लगाने गई थीं। देवर पिंटू के अनुसार दोपहर में श्रीदेवी ने बेटों को खाना लेने घर भेज दिया और स्वयं खेत में काम करती रहीं। उसी समय हमलावर ने धारदार हथियार से उनका गला रेत दिया और शव को पास के गेहूं के खेत में फेंककर फरार हो गया।

    सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए सभी बिंदुओं पर जांच शुरू की। साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने हत्यारोपित गांव के ही रामनिवास को गिरफ्तार कर लिया। एएसपी एमपी सिंह ने बताया कि श्रीदेवी ने रामनिवास को रिश्तेदारी में आई एक महिला के साथ देख लिया था, श्रीदेवी ने रामनिवास से कई बार कहा था कि वह उसके घर में बता देगी।

    खबरें और भी

    घटना वाले दिन श्रीदेवी के पड़ोस में ही रामनिवास भी प्याज की पौध लगा रहा था। श्रीदेवी ने वहां पर भी रामनिवास से कहा कि वह उसके घर में बता देगी। रामनिवास को गुस्सा आ गया और उसने हाथ में लिए फाबड़ा से श्रीदेवी के सिर पर हमला कर दिया।

    यह भी पढ़ें- कचरा फेंकने जा रही वृद्धा को बुआ कहकर छुए पैर, कान से कुंडल उतारकर रफूचक्कर हो गया बदमाश

    जब वह गिर गई, तो उसका मुंह बंद करने के लिए तीन बार और हमला किया। मौत हो जाने पर खेत में खींचकर कर दिया और खुद घर चला गया। एएसपी ने बताया कि रामनिवास पर शुरू से ही शक था। उसकी गतिविधि पर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने सब राज खोल दिया।

    बच्चों से कहा था कि चली गई तुम्हारी मां
    श्रीदेवी ने बच्चों कोे घर खाना लाने के लिए भेज दिया था। उसी समय मौका पाकर रामनिवास ने हत्या कर दी। हत्या के बाद जब वह अपने घर जा रहा था तो रास्ते में उसे श्रीदेवी के बच्चे खेत की तरफ आते मिले। तो उसने बच्चों से कहा था कि जल्दी जाओ। तुम्हारी मां कहीं चली गई है। बच्चों ने पुलिस को यही बात बताई और उसी पर पुलिस को शक हुआ और पूरी घटना खुल गई।