विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरदोई में दो करोड़ 52 लाख से तैयार हो रही आगमपुर पुलिया का 85% काम पूरा, जुलाई के अंत तक फर्राटा भरने लगेंगे वाहन

Published: Wed, 08 Jul 2026 03:58 PM (IST)

हरदोई में शाहाबाद पाली सैदपुर मार्ग पर गर्रा नदी में बह गई आगमपुर पुलिया का निर्माण कार्य 85% पूरा हो ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. आगमपुर पुलिया का 85% निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।

  2. 2.52 करोड़ रुपये की लागत से बन रही है पुलिया।

  3. जुलाई के अंत तक जनता के लिए खुलेगी पुलिया।

जागरण संवाददाता, हरदोई। शाहाबाद पाली सैदपुर मार्ग पर बनी आगमपुर पुलिया तीन साल पहले गर्रानदी में बाढ़ आने की वजह से बह गई थी, जिसका निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग की ओर से दो करोड़ 52 लाख रुपये की लागत से कराया जा रहा है। वर्तमान समय से डायवर्जन के सहारे यातायात चलाया जा रहा है।

अवर अभियंता राजवीर ने बताया कि इस पुलिया का निर्माण कार्य 22 जनवरी 2026 से कराया जा रहा हैे। अब तक 85 प्रतिशत तक पुलिया का काम पुरा हो चुका है। वहीं, जुलाई महीने के अंत तक पुलिया को आम पब्लिक के लिए खोलने के आसार हैं।

डेडलाइन से पहले बन कर तैयार हो सकती है पुलिया

मिली जानकारी के अनुसार, आगमपुर पुलिया का निर्माण कार्य पूरा करने की जो विभाग की ओर से डेडलाइन दी गई है वह 22 जनवरी 2026 से 22 जनवरी 2027 तक है। लेकिन अगर मौसम ठीक रहा तो जुलाई के आखिरी तक पुलिया बनकर तैयार हो जाएगी।

दूसरी बार प्रस्ताव पर लगी सरकार की मोहर

अवर अभियंता ने बताया कि पहली बार वर्ष 2024 में पुलिया के लिए के निर्माण के लिए सरकार से पास जो प्रस्ताव भेजा था वो रद्द कर दिया गया था। वर्ष 2025 में जो प्रस्ताव भेजा था वह प्रस्ताव सरकार ने पास कर दिया था और पुलिया बनाने की मंजूरी दी थी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।