विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP News: वृद्धावस्था पेंशन से वंचित बुजुर्गों के लिए राहत भरी खबर, समाज कल्याण मंत्री के एक आदेश से खिले हजारों चेहरे

Published: Wed, 18 Sep 2024 02:44 PM (GMT+05:30)

Old Age Pension उत्तर प्रदेश में वृद्धावस्था पेंशन से वंचित 7000 से अधिक बुजुर्गों के लिए राहत की खबर है। ...और पढ़ें

Old Age Pension: सात हजार से अधिक बुजुर्गों के लिए राहत भरी खबर। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर
Old Age Pension: सात हजार से अधिक बुजुर्गों के लिए राहत भरी खबर। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

HighLights

  1. समाज कल्याण मंत्री के निर्देश से सात हजार से अधिक वृद्धों को मिलेगी रुकी हुई पेंशन
  2. कहा- राशन कार्ड से वृद्धों की केवाईसी कर जारी करें वृद्धावस्था पेंशन

जागरण संवाददाता, हरदोई। Old Age Pension: सत्यापन न हो पाने के कारण वृद्धावस्था पेंशन से वंचित जनपद के सात हजार से अधिक बुजुर्गों के लिए राहत भरी खबर है। समाज कल्याण मंत्री ने राशन कार्ड का डाटा लेकर, वृद्धावस्था पेंशन लाभार्थियों की केवाईसी करने के निर्देश दिए हैं।

वृद्धावस्था पेंशन योजना की समीक्षा की

समाज कल्याण एवं अनुसूचित जाति कल्याण विकास विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण ने वृद्धावस्था पेंशन योजना की समीक्षा की।

जानकारी हुई सात हजार से अधिक पेंशन लाभार्थियों को केवाईसी न होने के कारण काफी समय से पेंशन नहीं मिल पाई है। नियमित रूप से पेंशन न मिल पाने के कारण बुजुर्गों को हो रही परेशानी से निजात दिलाने के लिए ई केवाईसी करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के युवाओं के लिए खुशखबरी: सरकार ने शुरू की समूह ग पदों की भर्ती प्रक्रिया, इन विभागों में नौकरियां

वेबसाइट से राशन कार्ड का डाटा लेकर केवाईसी करें

कहा कि अधिकांश बुजुर्गों का नाम राशन कार्ड सूची में होगा। खाद्य आपूर्ति विभाग की वेबसाइट से राशन कार्ड का डाटा लेकर उससे इन सभी बुजुर्गों की केवाईसी कर दी जाए।

हर पात्र वृद्ध को पेंशन योजना का लाभ दिलाया जाए

इसके बाद भी अगर पेंशन लाभार्थी पेंशन से वंचित रहता है तो उससे संपर्क कर उसकी केवाईसी करवाई जाए। कहा प्रत्येक दशा में हर पात्र वृद्ध को पेंशन योजना का लाभ दिलाया जाए।

128057 पेंशन लाभार्थियों की हो चुकी केवाईसी

जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाकांत पटेल ने बताया जनपद में 128057 पेंशन लाभार्थियों की केवाईसी हो चुकी है। इन सभी पेंशन लाभार्थियों को पेंशन जारी की जा चुकी है। 7433 पेंशन लाभार्थियों की केवाईसी न होने के कारण पेंशन नहीं जारी की जा सकी थी। हालांकि अब जल्द से जल्द केवाईसी करवा कर सभी पेंशन लाभार्थियों को पेंशन दिलाया जाना सुनिश्चित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Weather Update: उत्तरकाशी-रुद्रप्रयाग, चमोली जनपदों में आज भारी बारिश के आसार, देहरादून में राहत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।