हरदोई की दस ग्राम पंचायतों में बन रहीं डिजिटल लाइब्रेरी, क्षेत्र पंचायत बैठक में ढाई करोड़ के प्रस्ताव पास
पिहानी ब्लॉक सभागार में क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई, जिसमें लगभग ढाई करोड़ के विकास प्रस्ताव पारित किए गए। ब्लॉक प्रमुख कुशी बाजपेई ने बताया कि कार्यका ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र, पिहानी। ब्लाक सभागार में क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई, जिसमें लगभग ढाई करोड़ के प्रस्ताव पास किए गए। ब्लाक प्रमुख कुशी बाजपेई ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप विकास खंड के सभी ग्राम पंचायतों में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए है,इस कार्यकाल में क्षेत्र पंचायत की ओर से सभी ग्राम पंचायतों में नाली, खड़ंजा, इंटरलाकिंग और प्रकाश की समुचित व्यवस्था करवाई गईं है।
करीमनगर और अब्दुल्ला नगर में भव्य खेल मैदान बनवाए गए, विकास खंड की दस ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी का कार्य निर्माणाधीन है। उन्होंने कहा कि राजनीति को सत्ता के भोग का साधन बनाने वाले लोग ज्यादा दिन नहीं टिक सकते, राजनीति को सेवा भाव से करने में ईश्वर भी मददगार होते है। ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा के सदन में बैठे लोग साक्षी है, ऐसा जनसमूह सेवा भाव से राजनीति करने का परिणाम होता है।
ऐतिहासिक कार्यकाल की दी बधाई
प्रधान संघ के अध्यक्ष मेवाराम राठौर ने ब्लाक प्रमुख को विकास पुरुष बताया और ऐतिहासिक कार्यकाल की बधाई दी। एडीओ पंचायत अखिलेश ने विकास खंड की विभिन्न ग्राम पंचायतों सामुदायिक शौचालय, वाटिका, पंचायत भवन, माडल शाप, माडल आंगन बाड़ी केंद्र आदि कराए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दी।प्रधान बिलहरी रघुवीर सिंह, प्रधान कुंवर पुर बघेला विश्राम भार्गव ने भी बैठक को संबोधित किया।
बैठक में ये रहे मौजूद
खंड विकास अधिकारी अरुण कुमार, पशु चिकित्सा अधिकारी अनुका यादव,जिला पंचायत सदस्य सोनू भारती, जिला पंचायत सदस्य राम मूर्ति राठौर,एडीओ विवेकानंद शुक्ला, प्रधान रघुवीर सिंह, विश्राम लाल भार्गव, साजिद खान,संदीप शुक्ला,संजय बहादुर नगर, विनीत गुप्ता, तहसीम खान,पुष्पेंद्र राठौर, अयूब खान, गोपाल मिश्रा,बीडीसी श्रीमती सावित्री,मन्ना अंसारी,रुकूमकेश राठौर, डा. अयाज,हरिराम कुशवाहा,विवेक राठौर, प्रशांत,सप्तऋषि,रामदास कुशवाहा, शिवकरण, ओमपाल,प्रशांत, अशरफ गाजी मौजूद रहे।