Ganga Expressway LIVE: पीएम मोदी बोले- सपाई महिला विरोधी हैं, हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे का किया लोकार्पण
Ganga Expressway Inauguration LIVE Updates: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज हरदोई पहुंचकर 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का भव्य लोकार्पण किया। ...और पढ़ें

Ganga Expressway: पीएम मोदी ने गंगा एक्सप्रेसवे का किया लोकार्पण।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली/हरदोई। Ganga Expressway Inauguration LIVE | पीएम नरेन्द्र मोदी ने आज (29 अप्रैल) प्रदेश के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण किया। हरदोई के मल्लावां में आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री 36,230 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस महत्वाकांक्षी परियोजना का लोकार्पण किया।
(Ganga Expressway) गंगा एक्सप्रेसवे न केवल प्रदेश के 12 जिलों और 519 गांवों को आपस में जोड़ेगा, बल्कि 12 औद्योगिक गलियारों (इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग एवं लाजिस्टिक क्लस्टर) के जरिये यूपी की अर्थव्यवस्था की धुरी साबित होगा।