हरदोई में गंगा एक्सप्रेस-वे लोकार्पण की तैयारियां तेज, मंडलायुक्त, ADG और CEO ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा
गंगा एक्सप्रेसवे के प्रस्तावित लोकार्पण की तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्घाटन से पहले लखनऊ मंडलायुक्त, एडीजी और यूपीडा सीईओ ...और पढ़ें

HighLights
मंडलायुक्त ने गंगा एक्सप्रेसवे लोकार्पण की तैयारियों का जायजा लिया।
अधिकारियों ने सभा स्थल, पार्किंग और हेलीपैड व्यवस्थाएं परखीं।
पीएम मोदी के उद्घाटन से पहले तैयारियां जोरों पर हैं।
संवाद सूत्र, मल्लावां। प्रस्तावित गंगा एक्सप्रेसवे के लोकार्पण को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रस्तावित उद्घाटन कार्यक्रम से पहले मंडलायुक्त लखनऊ, एडीजी और यूपीडा के सीईओ ने स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
रविवार को लखनऊ मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत, एडीजी प्रवीण कुमार और यूपीडा के सीईओ दीपक कुमार ने मल्लावां क्षेत्र के श्यामपुर और कल्याणपुर गांव के पास बने कट स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने डीएम अनुनय झा और एसपी अशोक मीणा के साथ सभा स्थल, पार्किंग, हेलीपैड और अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
मंडलायुक्त ने दिए निर्देश
मंडलायुक्त ने निर्देश दिए कि कन्नौज, उन्नाव, फर्रुखाबाद, हरदोई, लखनऊ और सीतापुर की ओर से आने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि यातायात बाधित न हो। वहीं एडीजी ट्रैफिक ने कहा कि जिस मार्ग से वाहन आएंगे, उन्हें उसी दिशा में सुव्यवस्थित तरीके से पार्क कराया जाए। सभा स्थल के लिए राघौपुर रोड स्थित कट के पास जमीन चिन्हित की गई है, जहां खेतों को खाली कराया जा रहा है।
किसानों द्वारा खड़ी फसलें काटी जा रही हैं, जबकि प्रशासन द्वारा क्षेत्र का समतलीकरण और सफाई कार्य कराया जा रहा है। बिजली के तार और पोल भी शिफ्ट किए जा रहे हैं। यूपीडा के सीईओ दीपक कुमार ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं। वहीं डीएम अनुनय झा ने बताया कि सभा स्थल के दाहिनी ओर कार्यक्रम स्थल और बाईं ओर पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है।
खबरें और भी
इसी बीच 24 अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित दौरे और समीक्षा कार्यक्रम को लेकर भी तैयारियां तेज हैं। साथ ही बाबा सुनासीर नाथ मंदिर में संभावित दौरे को देखते हुए मंदिर परिसर का रंग-रोगन और साफ-सफाई कार्य भी कराया जा रहा है।