विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

20 लाख सुपारी लेकर हत्या करने वाले शूटर गिरफ्तार, जेल में रची साजिश

By Nawal MishraEdited By:
Published: Tue, 10 Jan 2017 05:12 PM (IST)Updated: Tue, 10 Jan 2017 07:23 PM (IST)

हरदोई के पूर्व प्रमुख की हत्याकांड का खुलासा हो गया है। इस मामले में 20 लाख की सुपारी लेकर हत्या करने वाले तीन शूटर गिरफ्तार किए गए हैं।

News Article Hero Image

हरदोई (जेएनएन)। सुरसा ब्लाक के पूर्व प्रमुख की सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हो गया है। इस मामले में तीन शूटर गिरफ्तार किए गए है। उल्लेखनीय है कि सुरसा थाना क्षेत्र के मलिहामऊ निवासी पूर्व ब्लाक प्रमुख संजय मिश्रा की 28 दिसंबर को दिनदहाड़े उनके ही महाविद्यालय में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।मृतक के भाई ने तीन के खिलाफ मामला दर्ज कराया था लेकिन पुलिस की जांच में शूटरों द्वारा घटना को अंजाम देने की बात सामने आई। हत्या की साजिश बरेली जेल में रची गई। इलाहाबाद की नैनी जेल में बंद राजू भदैंचा हत्या का ताना बाना बुनता रहा।

यूपी इलेक्शन 2017:जानें चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता

पुलिस ने बदायूं के मुख्य शूटर सैंडोला थाना फैजगंट बेहटा निवासी अखिलेश के साथ उसके दो साथी फैजगंज बेहटा के ही मुड़िया घुरकी निवासी कन्हैया और शाहजहांपुर जिले के जैतपुर क्षेत्र के बझेड़ा भगमानपुर निवासी नवीन मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया। घटना में नामजद राजू सिंह ने बरेली जेल में बंद रहने के दौरान 2015 में साजिश रची थी। 20 लाख का सौदा हुआ था, फिर वह इलाहाबाद की नैनी जेल स्थानांतरित हो गया लेकिन जेल में बंद अखिलेश से बरेली जेल का एक बंदी रक्षक सुनील सिह चौहान अपने मोबाइल से बात कराता रहा।

यूपी चुनाव-2017 : सोशल मीडिया में 'काम बोलता है का जवाब '...बहन जी को आने दो!

बीते 26 दिसंबर को तीनों आरोपी अपने दो अन्य साथियों के साथ हरदोई आए और होटल में रुके। 28 ताऱीख को मौका मिलने पर घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। पुलिस हिरासत में आरोपियों ने बताया कि उन लोगों ने बरेली की भाजपा नेता रंजना सोलंकी की हत्या करने की पांच लाख में सुपारी ली थी लेकिन नोटबंदी के बाद रुपये लौटाने पड़े आैर हत्या नहीं कर पाए।

तस्वीरों में देखें-यूपी में चुनाव आचार संहिता का आचरण

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।