विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हरदोई में भीषण हादसा, बारात से लौट रही बोलेरो-बस में भिड़ंत; पांच की मौत

Published: Mon, 25 Nov 2024 07:46 AM (IST)

Hardoi Accident हरदोई में एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो ...और पढ़ें

दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो इसी में सवार पांच लोगों की चली गई थी जान। जागरण
दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो इसी में सवार पांच लोगों की चली गई थी जान। जागरण

HighLights

  1. मल्लावां के निकट कटरा-बिल्हौर मार्ग पर हुआ हादसा
  2. देवरानी-जेठानी व बोलेरो चालक की भी गई जान
  3. बस चालक को झपकी आने से हुआ हादसा

संवाद सूत्र, मल्लावां (हरदोई)। कटरा-बिल्हौर हाइवे पर सोमवार की सुबह बारातियों को लेकर लौट रही बोलेरो को तेज गति से जा रही बस ने सामने से टक्कर मार दी। बोलेरो को टक्कर मारने के बाद तेज रफ्तार बस दूसरी तरफ खाई में जाकर पेड़ से टकरा गई।

इस भीषण हादसे में बोलेरो सवार देवरानी-जेठान समेत तीन महिलाओं, बोलेरो चालक के साथ पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए।

हादसे की खबर मिलते ही खुशियां मातम में बदल गईं और काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। बस भी किसी बारात से लौटी थी। उसमें मात्र पांच सवारियां थीं, जिन्हें छोड़कर चालक फरार हो गया। शुरुआती जांच में हादसे का कारण बस चालक के झपकी आ जाना माना जा रहा है।

ऐसे हुआ हादसा

माधौगंज के ग्राम सेवढ़ई के रहने वाले दिग्विजय सिंह की बारात कानपुर के नगर के थाना चौबेपुर के गांव गबढ़हा की काजल के साथ तय हुई थी। रविवार की शाम को बारात चौबेपुर स्थित एक गेस्ट हाउस गई थी। जयमाला कार्यक्रम होने के बाद बारात अलग-अलग वाहनों से वापस आ रही थी।

कटरा बिल्हौर मार्ग पर सुबह करीब तीन बजे मल्लावां के गौरी चौराहे के पास बारात की एक बोलेरो बघौली से बांगरमऊ की ओर जा रही निजी बस में जा भिड़ी। हादसे में बोलेरो सवार बोलेरो सवार ग्राम सेवढ़ई की सीमा, प्रतिभा व उनकी देवरानी प्रतिभा उर्फ बेबी और सीमा, ग्राम खेरवा की रामलली व बोलेरो चालक कुरसठ के शुभम की मौके पर मौत हो गई, जबकि बोलेरो सवार प्रतिभा उर्फ बेबी का 12 वर्षीय बेटा रुद्र, सीमा का 10 वर्षीय बेटा शौर्य, प्रतिभा का बेटा अनीस, सेवढ़ई की विमला, उन्नाव के बांगरमऊ के ग्राम इंद्रपुर के रामनरेश घायल हो गए। हादसे के दौरान बोलेरो के परखच्चे उड़ गए।

पीछे से आए बारातियों ने अन्य लोगों को सूचना दी। पुलिस ने बोलेरो में फंसे घायलों को निकालकर सीएचसी भिजवाया। चिकित्सक ने सभी को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। एएसपी पूर्वी नृपेंद्र ने घटनास्थल पर पहुंचकर पड़ताल की।

बस चालक की लापरवाही से हादसा

एएसपी ने बताया कि बस चालक की लापरवाही से हादसा होने की बात सामने आई है। चालक फरार हो गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का मानना है कि जिस तरह से बस दूसरी दिशा में जाकर बोलेरो से टकराई, उससे ऐसा लग रहा है कि बस चालक को झपकी आने से हादसा हुआ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।