Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हाथरस में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा, ग्लोरी गार्डन के कालोनाइजर पर FIR

    Updated: Sun, 26 Jul 2026 01:52 PM (GMT+05:30)

    हाथरस में नगर पालिका की सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के मामले में ग्लोरी गार्डन के कालोनाइजर मनोज यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    HighLights

    1. हाथरस में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का मामला।

    2. ग्लोरी गार्डन के कालोनाइजर मनोज यादव पर मुकदमा दर्ज।

    3. नगर पालिका की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की।

    जागरण, संवाददाता, हाथरस। मथुरा रोड स्थित हतीसा-भगवंतपुर क्षेत्र में नगर पालिका की सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के मामले में बड़ा कदम उठाया गया है। नगर पालिका के नजूल निरीक्षक यशुराज शर्मा की तहरीर पर हाथरस गेट कोतवाली में कालोनाइजर मनोज यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    ईओ नगर पालिका रोहित सिंह ने बताया कि सीमा विस्तार के बाद यह भूमि पालिका के अधिकार क्षेत्र में शामिल हुई थी। यहां पहले राजस्व अभिलेखों में दर्ज एक पोखर और जल निकासी के लिए पंपसेट मौजूद था। आरोप है कि पोखर का स्वरूप बदलकर उसे ग्लोरी गार्डन नामक आवासीय कॉलोनी का हिस्सा बना दिया गया। मौके पर इंटरलॉकिंग, चारदीवारी समेत अन्य निर्माण भी करा दिए गए।

    सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का मामला

    जिलाधिकारी के निर्देश पर राजस्व और नियोजन विभाग की संयुक्त जांच कराई गई। जांच में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा और अतिक्रमण की पुष्टि होने का दावा किया गया। रिपोर्ट के अनुसार, गाटा संख्या 502 में दर्ज पोखर का स्वरूप राजस्व अभिलेखों के विपरीत पाया गया और नाली की व्यवस्था में भी बदलाव कर निजी उपयोग किया जा रहा था।

    यह भी पढ़ें- सपा के गढ़ में गरजे सीएम योगी: बोले- यूपी में न कर्फ्यू ना दंगा, सब चंगा; मैनपुरी को दी 682 करोड़ की सौगात

    ग्लोरी गार्डन के कालोनाइजर पर मुकदमा

    नगर पालिका का कहना है कि संबंधित आवासीय कॉलोनी विकसित करने के लिए आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया भी पूरी नहीं की गई। जांच रिपोर्ट के आधार पर हाथरस गेट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस अब मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

    खबरें और भी