Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Gold Silver Rate: सोने-चांदी के बदलते भावों से कारोबारी परेशान, हाथरस में शादी वाले घरों में बेचैनी

    Updated: Wed, 04 Feb 2026 01:37 PM (IST)

    हाथरस में सोने-चांदी की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव ने निवेशकों और सराफा बाजार को हिला दिया है। चांदी में हाल ही में डेढ़ लाख रुपये से अधिक की गिरावट आ ...और पढ़ें

    दुकान पर ग्राहक।

    दुकान पर ग्राहक।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, हाथरस। चांदी और सोने के के उतार चढ़ाव ने निवेशकों की नींद उड़ा दी है। गत पांच दिनों में शिखर पर पहुंचने के बाद चांदी के दामों में डेढ़ लाख रुपये से ज्यादा गिरावट ने बाजार में भूचाल ला दिया है। निवेशकों की धुकधुकी बढ़ी हुई हैं। सोना भी अपना रंग दिखा रहा है।

    मंगलवार को दामों में बढोत्तरी से निवेशकों को तो कुछ राहत मिली वहीं आम लोगों का गणित बिगड़ गया है। सराफा बाजार में सन्नाटा पसरा हुआ है। सबसे ज्यादा परेशानी शादी वाले घरों में है। वह हल्के आभूषण को प्राथमिकता दे रहे हैं।

    पिछले एक सप्ताह में उतार चढ़ाव से संशय में बाजार

    पिछले एक वर्ष सोना और चांदी ने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। साल 2025 में सोने के दाम डेढ़ गुने से ज्यादा बढ़े हैं। 2026 में यह शिखर पर पहुंच गए। चांदी की कीमतों ने चार गुना इजाफा हुआ है। ऐसे में निवेशकों की सोना चांदी पहली पसंद बन गए हैं। कम समय में इनता रिटर्न शेयर, म्यूचल फंड, पीपीएफ आदि में नहीं मिल रहा है। पिछले पांच दिनों की बात करें तो चांदी के हाजिर में 29 जनवरी को चार लाख एक हजार रुपये प्रतिकिलो तक पहुंचे।

    सराफा की दुकानों पर पसरा हुआ है सन्नाटा

    तीन दिन हुई गिरावट के बाद यह 2 लाख 42 हजार रुपये तक आए। हालांकि सोमवार और मंगलवार को बढ़ाेत्तरी से चांदी के हाजिर भाव 2.85 तक पहुंच गए हैं। वहीं सोने ने भी 1.90 लाख प्रति दस ग्राम का आंकड़ा छुआ और तीन दिन में यह गिरकर 1.52 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक आए।

    खबरें और भी

    ऐसे में बाजार में जहां आम खरीदारों को राहत मिली तो निवेशकों की नींद उड़ गई। मंगलवार को दामों में बढोत्तरी हुई। चांदी की कीमत 2.82 लाख रुपये प्रतिकिलो, और सोने की 1.61 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए।

    दामों में उतार चढ़ाव के कारण

    सर्राफ अजय गर्ग बताते हैं कि इसके पीछे भारत-अमेरिका ट्रेड डील का असर माना जा रहा है। अमेरिका के ट्रैरिफ की दरों में घटने का असर सोने चांंदी पर पड़ा है। डॉलर इंडेक्स मजबूत हो से भी सोने-चांदी के भावों में असर पड़ा है। चांदी के औद्योगिक प्रयोग बढ़ने का प्रभाव भी इसके दामाें में बढ़ोत्तरी मानी जा रही है।

    एडवांस बुकिंग बंद, कारोबारियों के सामने मुश्किल

    सराफ अपने स्टाक के आधार पर व्यापार करते हैं। स्टाक से जो भी माल की बिक्री होती है, उतना सोना और चांदी वह थोक विक्रेताओं से बुक करा मुनाफा निकाल लेते हैं। पहले सोने-चांदी के भावों में एक से डेढ़ हजार रुपये का अंतर आता था। तो सराफ एडवांस बुकिंग कराकर सब मैनेज कर लेते थे। अब भाव हर घंटे बदल रहे हैं।

    सोने-चांदी के भाव में एक-एक दिन में 10 से 15 हजार रुपये का उतार चढ़ाव देखा जा रहा है। ऐसे में सराफा के थोक कारोबारियों ने बुकिंग बंद कर दी है। इसका असर बाजार पर सीधा दिख रहा है। सराफा व्यापारी संशय में दिख रहे हैं। वहीं आम खरीदाराें ने भी हल्के आभूषण लेना शुरू कर दिया है।

    सोना-चांदी के तेजी के प्रमुख कारण

    अमेरिका के ब्याज दर घटाने से डॉलर कमजोर हुआ और सोने की होल्डिंग कास्ट कम हुई, इससे लोग खरीदने लगे हैं। रूस-यूक्रेन जंग और दुनिया में तनाव बढ़ने से निवेशक सोने को सबसे सुरक्षित निवेश मानकर खरीद रहे हैं।

    वहीं चांदी की बात करें तो सोलर, इलेक्ट्रॉनिक्स, ईवी में भारी इस्तेमाल के कारण चांदी अब सिर्फ आभूषण नहीं बल्कि कच्चा माल के तरह प्रयोग हो रही है। जानकारों की मानें तो अमेरिकी कंपनियां चांदी का भारी स्टाक जमा कर रही हैं, ग्लोबल सप्लाई में कमी से कीमतें ऊपर चढ़ीं।

    गत एक साल में वर्ष सोने-चांदी में बढ़ोत्तरी, तारीख, सोना (प्रति 10 ग्राम), चांदी (प्रतिकलो)

    1. जनवरी 2025, 78800, 88750
    2. एक फरवरी, 84250, 94400
    3. एक मार्च, 87300, 96300
    4. एक अप्रैल, 93300, 102500
    5. एक मई, 96250, 99300
    6. एक जून, 97500, 99700
    7. एक जुलाई, 98200, 108000
    8. एक अगस्त, 98800, 112800
    9. एक सितंबर, 107000, 126400
    10. एक अक्टूबर- 121200, 152000
    11. एक नवंबर- 122300, 154500
    12. एक दिसंबर- 130500, 176000
    13. एक जनवरी-2026- 137500, 235800


    पिछले पांच दिन का उतार चढ़ाव, तारीख, सोना, चांदी

    1. 29 जनवरी- 190000, 401000
    2. 30 जनवरी- 172300, 348000
    3. 31 जनवरी- 169300, 302500,
    4. 02 फरवरी- 156500, 252000
    5. 03 फरवरी- 161000, 282000



    चांदी की इंडस्ट्रियल प्रयोग बढ़ रहा है। इसके चलते खपत बढ़ गई और दामों में इजाफा हो रहा है। - सौरभ अग्रवाल, सर्राफ

    साेने की कीमतों में में उतार चढ़ाव ने परेशान किया है। हर घंटे भाव बदलने से कारोबार पर असर पड़ रहा है। मनीष गोयल, सर्राफ