विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी में मुफ्त राशन की अवधि बढ़ी, अब 30 अक्टूबर तक मिलेगा लाभ

Published: Mon, 26 Oct 2026 02:47 PM (IST)

उत्तर प्रदेश में गरीबों को मुफ्त राशन वितरण की अवधि 25 अक्टूबर से बढ़ाकर 30 अक्टूबर कर दी गई है। ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. मुफ्त राशन वितरण की अवधि 30 अक्टूबर तक बढ़ाई गई।

  2. गृहस्थी, अंत्योदय कार्डधारकों को मिलेगा निःशुल्क गेहूं और चावल।

  3. ई-पास मशीन, आधार आधारित वितरण प्रणाली जारी रहेगी।

जागरण संवाददाता, हाथरस। हाथरस के सासनी समेत उत्तर प्रदेश के कुछ और शहरों में उठान देरी से होने के कारण शासन ने गरीबों को मुफ्त में राशन देने की अवधि को पांच दिन और बढ़ा दिया है। हालांकि आज 25 अक्टूबर तक ही राशन का वितरण होना था मगर अब वितरण 30 अक्टूबर तक होगा।

ई-पास मशीन के माध्यम से आधार आधारित वितरण किया जायेगा, मोबाइल ओटीपी वेरीफिकेशन के माध्यम से वितरण की सुविधा 30 अक्टूबर को भी उपलब्ध रहेगी।

पांच और दिन ले सकेंगे राशन की दुकानों से गेंहू और चावल

जिला पूर्ति अधिकारी विकास गौतम ने बताया कि गृहस्थी एवं अन्त्योदय कार्डधारक अब 30 अक्टूबर तक राशन ले सकते हैं। खाद्यान्न के निःशुल्क वितरण में पोर्टेबिलिटी ट्रान्जेक्शन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। विक्रेता अपनी दुकान में उपलब्ध स्टाक की सीमा तक पोर्टेबिलिटी ट्रान्जेक्शन कर सकेंगे। किसी भी असुविधा,शिकायत की स्थिति में सम्बन्धित तहसील स्थित आपूर्ति कार्यालय, जिला पूर्ति कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- यूपी के आलू किसानों को बड़ी राहत, बीज पर मिलेगी ₹1000 प्रति क्विंटल सब्सिडी

यह भी पढ़ें- यूपी के आगरा में आलू किसानों की बढ़ी चिंता, महंगे बीज और कम भाव से बुकिंग में भारी गिरावट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।