हाथरस फौजी हत्याकांड: मुख्य आरोपी विक्रम व केके पंडित हरियाणा से गिरफ्तार, प्रेम विवाह था रंजिश का कारण
हाथरस में फौजी अखिलेश कुमार हत्याकांड के मुख्य आरोपी विक्रम उर्फ विक्की और कमलकांत उर्फ केके पंडित को हरियाणा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पांच फरवरी ...और पढ़ें

पुलिस गिरफ्त में आरोपित।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, हाथरस। आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर पांच फरवरी की दोपहर ताबड़तोड़ फायरिंग कर फौजी अखिलेश कुमार की हत्या के मामले में फरार मुख्य आरोपित विक्रम उर्फ विक्की और कमलकांत उर्फ केके पंडित को हरियाणा पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
अवैध पिस्टल और तमंचे के साथ कुरुक्षेत्र जिले के पीपली थाने की अपराध शाखा ने दोनों को गिरफ्तार किया है। उन्हें बी-वारंट पर हाथरस पुलिस रिमांड पर यहां लाकर पूछताछ करेगी। शेष छह आरोपितों की तलाश में टीमें लगी हुई हैं। एसटीएफ भी सक्रिय हो गई है। एसटीएफ आगरा और नोएडा की टीमें आरोपितों की खोज में लगी हैं।
अवैध असलाहों के साथ कुरुक्षेत्र जिले के पीपली थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा
सादाबाद के गांव समदपुर निवासी देवेंद्र सिंह सेना से सेवानिवृत्त हुए हैं। उनके इकलौते बेटे 28 वर्षीय अखिलेश कुमार भारतीय सेना की 509 बटालियन आगरा में इंजीनियरिंग कोर में जवान थे। वह परिवार के साथ आगरा में ही रहते थे। अखिलेश पर गांव के ही विक्रम उर्फ विक्की रंजिश मानता था।
अखिलेश ने निधि से किया था चार साल पहले प्रेम विवाह
अखिलेश ने विक्रम की ममेरी बहन निधि से चार वर्ष पूर्व प्रेम विवाह किया था। इसी बदनामी को लेकर वह रंजिश मानता था। उसने एक साल पहले मारपीट का मुकदमा भी अखिलेश पर दर्ज कराया था। इसी मुकदमे की तारीख करने अखिलेश पांच फरवरी को हाथरस कोर्ट थे। दोपहर को आगरा लौटते समय सादाबाद और हाथरस के बीच बढ़ार चौराहे से आगे ईकाे कार सवार हमलावरों ने सामने से टक्कर मारकर कार को रुकवा लिया। उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। वह बचने के लिए वह कार से निकलकर भागे। हमलावरों ने उन्हें करीब 400 मीटर दूर पैर में गोली मारकर गिरा लिया।
अब बी-वारंट पर हाथरस रिमांड पर लेकर आएगी पुलिस, होगी पूछताछ
कई गोलियां मारकर मौत के घाट उतार दिया। फौजी की बहन डौली ने गांव सदमपुर निवासी विक्रम उर्फ विक्की, रमेश, जगवीर सिंह, अंकित, कमलकांत उर्फ केके पंडित, भोला, विशाल उर्फ बौबी, हेमंत, राजा, गब्बर व दो तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। विक्रम सादाबाद कोतवाली में हिस्ट्रीशीटर है। सादाबाद पुलिस विशाल और राजा को जेल भेज चुकी है।
खबरें और भी
विक्रम और केके पंडित को हरियाणा के पीपली थाना की अपराध शाखा की टीम ने देवी लाल पार्क पुल के पास से 10 फरवरी को गिरफ्तार किया है। उनके पास से अवैध एक देसी पिस्टल, एक तमंचा, मैगजीन व दो कारतूस बरामद किए। इस संबंध में हाथरस पुलिस को सूचना दे दी गई है। शेष आरोपितों को हाथरस पुलिस और एसटीएफ की टीमें तलाश रही हैं।
सीएम तक पहुंचा मामला, इंस्टाग्राम पर भी न्याय की गुहार
इस मामले में फौजी की पत्नी निधि ने सीएम से मुलाकात की थी। शेष आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस पर भी उचित कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा से मिलकर विवेचना बदलने की मांग की थी। एसपी ने विवेचना क्राइम ब्रांच को सौंपी। आरोपितों पर 25 हजार रुपये इनाम घोषित किया गया। निधि ने इंटरनेट मीडिया पर भी न्याय की गुहार लगाई है। इसके बाद एसटीएफ ने आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।
आत्मसमर्पण की सरगर्मी तेज
पुलिस के दवाब के कारण फरार हमलावर आत्मसमर्पण की तैयारी में है। इसकी सरगर्मी तेज हो गई है। सादाबाद पुलिस पुलिस कांवड़ यात्रा में व्यस्त है। चर्चा है के आरोपित न्यायालय आत्मसमर्पण कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- हाथरस में दिनदहाड़े गोलियों से भून दिया था फौजी, फरार आठ आरोपित एसटीएफ की रडार पर
यह भी पढ़ें- हाथरस: फौजी हत्याकांड में सादाबाद थानाध्यक्ष समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, कोर्ट ने भी जारी किया वारंट
फौजी की हत्या के मामले में दो आरोपित पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं। दो अारोपित विक्रेम और केके पंडित को कुरुक्षेत्र पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन्हें बी-वारंट पर रिमांड पर यहां लाकर पूछताछ की जाएगी। शेष आरोपितों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
चिरंजीव नाथ सिन्हा, एसपी हाथरस।