Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Hathras Rape Case: अमन खां की खुलेगी हिस्ट्रीशीट, सात दिन में दाखिल होगी चार्जशीट

    Updated: Tue, 18 Mar 2025 03:43 PM (IST)

    हाथरस के बिसावर की घटना के बाद हर तरफ उबाल है। आरोपी अमन खां को फांसी और गोली मारने की मांग गांव में प्रदर्शन से लेकर सोशल मीडिया तक उठ रही है। इस प्र ...और पढ़ें

    बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी अमन खान।- पुलिस विभाग
    बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी अमन खान।- पुलिस विभाग

    जागरण संवाददाता, हाथरस। मासूम बच्ची से दुष्कर्म करने वाले अमन खां को कड़ी सजा दिलाने के लिए पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है। उसकी हिस्ट्रीशीट खोली जा रही है। इसके साथ ही एक सप्ताह में चार्जशीट दाखिल कर उसे जल्द से जल्द सजा दिलाने के प्रयास में पुलिस जुटी है।

    बिसावर की घटना के बाद हर तरफ उबाल है। आरोपी को फांसी और गोली मारने की मांग गांव में प्रदर्शन से लेकर सोशल मीडिया तक उठ रही है। इस प्रकरण के बाद पुलिस ने भी कड़ी कार्रवाई के लिए तैयारी शुरू कर दी है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है।

    सात वर्ष पूर्व भी उसने ऐसा ही कृत्य बिसावर में किया था। 25 दिसंबर 2018 को अमन और उसके दो साथी बहला-फुसला कर ट्यूशन से लौट रही एक बच्ची को एकांत में ले गए थे। उसके साथ गलत काम करने का प्रयास कर रहे थे। ग्रामीणों ने अमन को रंगे हाथ दबोच लिया था। तब वह नाबालिग था। पुलिस ने उसके साथियों को भी पकड़ा। तीनों को बाल सुधार गृह भेजा गया।

    अमन ने तब बताया था कि उसने हाथरस के एक मदरसे में दो साल शिक्षा गृहण की है। वहां के मौलवी ने उन्हें उकसाया था। उस पर सामूहिक दुष्कर्म का भी एक मुकदमा दर्ज किया गया था। अमन चार साल बाद बाल सुधार गृह से बाहर आया। इस घटना के बाद उसका परिवार नगला छत्ती से आगरा चला गया था।

    खबरें और भी

    लॉकडाउन के बाद वह गांव वापस आ गया। अमन पिता के साथ ताला-चाबी के काम में हाथ बंटाने लगा। अब वह एक ढाबे पर काम करता था। बाल सुधार रहने के बाद भी उसकी आदत में सुधार नहीं हुआ। उसने फिर से बच्ची से दुष्कर्म का कृत्य कर दिया। उस पर अब दो और मुकदमे दर्ज किए गए हैं। एक मुकदमा बच्ची से दुष्कर्म का है, दूसरा पुलिस से मुठभेड़ का। चार मुकदमों के बाद पुलिस अब उसकी हिस्ट्रीशीट खोलने की तैयारी में लग गई है।

    एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि आरोपित को जेल भेज दिया गया है। एक सप्ताह में विवेचना पूर्ण कर न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया जाएगा।

    बच्ची की हालत में सुधार, पिता बोले- दरिंदे को दो फांसी

    अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के जवाहरलाल नेहरू (जेएन) मेडिकल कॉलेज में भर्ती बच्ची की हालत में तो अब काफी सुधार है, लेकिन स्वजन का गुस्सा कम नहीं है। वे आरोपित अमन खां की गिरफ्तारी से संतुष्ट नहीं हैं। पिता चाहते हैं कि दरिंदे को फांसी दी जाए। उन्होंने बताया कि बेटी को काफी चोटें आई हैं। बच्ची लहूलुहान मिली थी। उसके होंठ पर दांतों के काटे के निशान थे। नीचे का आधा दांत भी टूटा मिला है। बच्ची ने उन्हें ताया कि आरोपित उसका मुंह दबाए हुए थे। शोर मचाने पर सिर जमीन पर पटक देता। चाकू से से मारने की धमकी भी उसने दी थी। पुलिस को उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

    जाम लगाने के मंसूबों पर पुलिस ने फेरा पानी

    सादाबाद: सोमवार को आंदोलन के दौरान दोपहर के करीब 12:30 बजे 50-60 युवा और महिलाएं धरना स्थल से उठकर मथुरा-सादाबाद मार्ग की तरफ जाम लगाने के लिए जाने लगे। जानकारी हुई कि यह लोग जाम लगाने के लिए जा रहे हैं। इस पर पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें रास्ते में ही रोक दिया। लाठी फटकारकर तितर-बितर किया।

    यह भी पढ़ें: Hathras Sex Scandal: हाथरस कांड पर गरमाई सियासत, सामाजिक संगठनों ने भी खोला मोर्चा; पुलिस से कार्रवाई की मांग