हाथरस पेट्रोल पंप पर सीएनजी डलवाने को लेकर विवाद, तोड़फोड़ और लाखों की लूट का आरोप
हाथरस के सासनी में आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर एक पेट्रोल पंप पर सीएनजी डलवाने को लेकर विवाद हो गया। कार सवारों ने लाइन तोड़ने की कोशिश की, जिसका विरोध करने ...और पढ़ें

सीसीटीवी से ली तस्वीर।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र, जागरण, सासनी। आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर स्थित पंडित ओम प्रकाश पेट्रोल पंप पर सोमवार की देर शाम सीएनजी डलवाने को लेकर कार सवारों का कर्मियों से विवाद हो गया। कार सवाराें ने लाठी और डंडों से पंप पर उपद्रव मचाया। कर्मियों से मारपीट की और पंप पर तोड़फोड़ की। वहां खड़ी दो कारों के शीशे तोड़ दिए। मैनेजर ने तीन लाख रुपये लूटपाट का आरोप लगाया है। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।
सीएनजी डलवाने की लाइन में गाड़ी घुसाने को लेकर हुआ विवाद
पेट्रोल पंप के मैनेजर राजेंद्र सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि देर शाम कार सवार दबंग गाड़ी में सीएनजी डलवाने आए और गलत तरीके से अपनी गाड़ी को लाइन में सबसे पहले लगा दिया। इसका पंप कर्मचारियों और पहले से लाइन में खड़े अन्य वाहन स्वामियों ने विरोध किया, तो उक्त लोग कर्मचारियों से अभद्रता करने लगे और गाड़ी में रखे सरिया व डंडे निकाल कर कर्मचारियों को मारने लगे।
मैनेजर ने मामला कराया शांत, दबंगों ने बुला लिए गांव से लड़के
मैनेजर ने मामले को शांत करा दिया, लेकिन उक्त दबंगों ने अपने गांव सुसायत कला से लगभग 25 से 30 लड़के बुला लिए। उन सभी लड़कों के पास लाठी, डंडे व सरिया एवं अवैध हथियार थे। आते ही कर्मचारियों के साथ जान से मारने की नीयत से सभी के साथ मारपीट शुरू कर दी। कार्यालय के शीशे व सामान को तोड़ दिया। वहां खड़ी कार के भी शीशे तोड़ दिया।
कैश लूटकर ले गए आरोपित
आरोप है कि उपद्रवी कर्मचारियों के हाथों से कैश तथा कार्यालय में रखे कैश को लूट कर ले गए। राजेंद्र सिंह ने पुलिस से मांग की है कि आरोपितों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाए और उनकी सुरक्षा के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए।
खबरें और भी
सीओ योगेंद्र कृष्ण नारायण ने बताया कि सीएनजी डलवाने को लेकर विवाद के बाद कार सवारों ने शीशे तोड़ दिया। लूटपाट का आराेप है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उपद्रवियों को चिह्नित कर कार्रवाई की जा रही है।