Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Hathras Rape Case: तो बच्ची को पोखर में डुबाकर मार देता अमन खां... 7 वर्ष पहले भी किया था दुष्कर्म का प्रयास

    Updated: Mon, 17 Mar 2025 12:29 PM (IST)

    Hathras Rape Case सात साल पहले भी अमन ने एक 5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया था। उसे रंगे हाथों पकड़ा गया था और नाबालिग होने के कारण उसे ब ...और पढ़ें

    मासूम से दरिंदगी का आरोपित अमन खां पुलिस की गोली से हुआ घायल।
    मासूम से दरिंदगी का आरोपित अमन खां पुलिस की गोली से हुआ घायल।

    HighLights

    1. नाबालिग होने के कारण चार वर्ष बाल सुधार गृह में रहा, अब ढाबे पर करता था काम
    2. ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़ा था, जमकर हुआ था हंगामा

    संसू, जागरण, सादाबाद, (हाथरस)। बच्ची से दुष्कर्म के आरोपित अमन खां के कृत्य से हर कोई आक्रोशित है। उसने वर्ष 2018 में भी इसी तरह पांच वर्ष की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास किया था। लोगों ने उसे रंगे हाथाें पकड़ा। नाबालिग होने के कारण उसे बाल सुधार गृह भेजा गया। चार साल वह यहां रहा। अब वह एक ढाबे पर काम करता है। उसके कृत्य ने एक बार फिर आक्रोश की चिंगारी भड़का दी है।

    25 दिसंबर 2018 को अमन और उसके दो साथी बहला-फुसला कर ट्यूशन से लौट रही एक बच्ची को एकांत में ले गए थे। उसके साथ गलत काम करने का प्रयास कर रहे थे। ग्रामीणों ने आरोपित अमन को रंगे हाथ दबोच लिया था। तब वह नाबालिग था।

    मदरसे में दो साल ग्रहण की थी शिक्षा

    पुलिस ने उसके साथियों को भी पकड़ा। तीनों को बाल सुधार गृह भेजा गया। अमन ने तब बताया था कि उसने हाथरस के एक मदरसे में दो साल शिक्षा ग्रहण की है। वहां के मौलवी ने उन्हें उकसाया था। अमन चार साल बाद बाल सुधार गृह से बाहर आया। इस घटना के बाद उसका परिवार नगला छत्ती से आगरा चला गया था। लाकडाउन के बाद वह गांव वापस आ गया। अमन पिता के साथ ताला-चाबी के काम में हाथ बंटाने लगा। अब वह एक ढाबे पर काम करता है। बाल सुधार गृह रहने के बाद भी उसकी आदत में सुधार नहीं हुआ। उसने फिर से बच्ची से दुष्कर्म का कृत्य कर दिया।

    बच्ची को पोखर में डुबाकर मारना चाहता था आरोपित

    शनिवार की देर शाम को बीच गांव से अगवा की गई मासूम के साथ दुष्कर्म के बाद आरोपित अमन खां उसे पोखर में डुबाकर मारना चाहता था। ग्रामीणों को आता देख वह बच्ची काे छोड़कर भाग गया था। अमन खां ने आठ बजे करीब बच्ची को उठाया था। इसके बाद पोखर के पास ले जाकर दुष्कर्म किया। उसके शरीर पर चोटें पहुंचाईं। दुष्कर्म के बाद वह बच्ची को डुबाकर हत्या करना चाहता था, ताकि कोई सुराग शेष न रहे। लेकिन ग्रामीणों के आने पर वह भाग खड़ा हुआ और बच्ची की जान बच गई।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ेंः हाथरस में 7 साल की बच्ची से मुस्लिम युवक ने किया दुष्कर्म, गुस्साई भीड़ ने मस्जिद का दरवाजा तोड़ा

    ये भी पढ़ेंः अमन खां का हो एनकाउंटर... बुलडोजर से ध्‍वस्‍त क‍िया जाए घर; दुष्‍कर्म के आरोपी के खि‍लाफ लोगों ने क‍िया प्रदर्शन

    मस्जिद के दरवाजा और टोटियां को ठीक कराया

    घटना से उत्तेजित युवकों ने मस्जिद के दरवाजे और टोटियों को तोड़ दिया था। अधिकारियों ने वहां जाकर जांच पड़ताल की। बड़ी संख्या में पुलिस बल मस्जिद के आसपास तैनात कर दिया गया है। शाम तक मस्जिद के दरवाजे और टूटी टोटियों को दुरुस्त कराया गया।