विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हाथरस में स्कूलों की छुट्टी, पीईटी परीक्षा के चलते प्रशासन ने लिया फैसला

By Digital Desk Edited By: Prateek Gupta
Published: Thu, 29 Oct 2026 06:11 PM (GMT+05:30)

हाथरस में 30 अक्टूबर को पीईटी परीक्षा के सुचारु संचालन और व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी माध्यमिक विद्यालय बंद ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. पीईटी परीक्षा के कारण 30 अक्टूबर को अवकाश।

  2. डीआईओएस ने प्रधानाचार्यों को जारी किए निर्देश।

जागरण संवाददाता, हाथरस। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिले में शुक्रवार 30 अक्टूबर को सभी माध्यमिक विद्यालय बंद रहेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक डाॅ. नीरज गोयल ने इस संबंध में जिले के सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त एवं मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी किए हैं।

डीआईओएस ने बताया कि परीक्षा के दौरान केंद्रों पर अभ्यर्थियों की बड़ी संख्या में आवाजाही होगी। परीक्षा को सुचारू रूप से संचालित करने और यातायात व व्यवस्था बनाए रखने के लिए 30 अक्टूबर को एक दिवसीय शैक्षणिक अवकाश घोषित किया गया है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि इस दिन विद्यालयों में पठन-पाठन कार्य स्थगित रहेगा, लेकिन परीक्षा से संबंधित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं और प्रशासनिक कार्य यथावत संचालित होते रहेंगे। प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया गया है कि वे आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें ताकि पीईटी परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।