Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हाथरस में दिनदहाड़े भून दिया था फौजी, पत्नी बोलीं- झूठे मुकदमे की तारीख पर गए पति की कर दी हत्या

    By Himanshu Gupta Edited By: Prateek Gupta
    Updated: Mon, 09 Feb 2026 11:19 PM (IST)

    फौजी अखिलेश कुमार की हत्या के चार दिन बाद उनकी पत्नी निधि ने इंस्टाग्राम पर न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके पति को बुआ के बेटे द्व ...और पढ़ें

    मृतक फौजी का फाइल फोटो।

    मृतक फौजी का फाइल फोटो।

    संवाद सूत्र, जागरण, सादाबाद (हाथरस)। आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर दिनदहाड़े फौजी अखिलेश कुमार की हत्या के चार दिन बाद उनकी पत्नी निधि ने इंस्टाग्राम पर अपना दर्द बयां किया है।

    उन्होंने अपने बुआ के बेटे और परिवार पर झूठा मुकदमा दर्ज कराने और उसी की तारीख से लौटने के दौरान घेरकर हत्या की बात कही है। उन्होंने पुलिस और सरकार से न्याय की गुहार लगाई है।

    गुरुवार की दोपहर सेना के जवान अखिलेश कुमार हाथरस न्यायालय से एक मुकदमे की तारीख करके लौट रहे थे। जैसे ही वह मुन्नी देवी कोल्ड स्टोर के सामने चंद्रा फार्म हाउस के पास पहुंचे तो हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। कुछ ही देर बाद उनकी मौत हो गई।

    इस मामले में फौजी के पिता देवेंद्र सिंह ने उसकी पत्नी की बुआ के परिवार के 10 लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। इसके पीछे आरोपितों की ममेरी बहन से फौजी के प्रेम विवाह की रंजिश वजह बताई है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

    अन्य फरार चल रहे हैं। इंस्टाग्राम पर की गई पोस्ट में पत्नी ने कहा है कि शादी से मेरे घर वाले खुश थे। उन्हें कोई आपत्ति नहीं थी। भगवान ने हमें एक बेटा भी दिया। हम खुशी-खुशी आगरा में रह रहे थे। बुआ का बेटा विक्रम उनसे रंजिश मानता था।

    उनके परिवार के अन्य लड़की ने भी प्रेम विवाह किया, उससे रंजिश क्यों नहीं रखी। इसी रंजिश में एक साल पहले विक्रम ने मारपीट का झूठा मुकदमा उसके पति अखिलेश पर दर्ज कराया था। उसी मुकदमे में तारीख पर पति गए थे।

    खबरें और भी

    वापसी के दौरान आरोपित कोर्ट से ही उनके पीछे लग गए। रास्ते में हाईवे पर हमलावरों ने अखिलेश पर दस गोलियां चलाईं। पुलिस ने चार ही दिखाई हैं।

    निधि ने यह भी कहा कि घटना के समय लोग वीडियो बनाते रहे, लेकिन किसी ने उन्हें अस्पताल पहुंचाने की हिम्मत नहीं की। वीडियो में निधि ने भावुक होकर सवाल उठाया कि क्या एक फौजी को इंसाफ नहीं मिलेगा। उन्होंने प्रशासन और समाज से अपने पति को न्याय दिलाने की अपील की है।