विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hathras Stampede Case: कहां है भगदड़ का मुख्‍य आरोपी एक लाख का इनामी मधुकर? वकील एपी स‍िंह ने बताई ये बात

Published: Fri, 05 Jul 2024 12:51 PM (IST)Updated: Fri, 05 Jul 2024 12:58 PM (IST)

हाथरस हादसे के मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर पर पुल‍िस ने एक लाख रुपए का इनाम रखा है। इसको लेकर ...और पढ़ें

हाथरस भगदड़ हादसे के मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर के वकील डॉ. एपी सिंह।
हाथरस भगदड़ हादसे के मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर के वकील डॉ. एपी सिंह।

HighLights

  1. मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर के वकील हैं एके स‍िंह
  2. कहा - मुझे जांच एजेंसियों पर पूरा भरोसा है
  3. एक लाख के इनामी मधुकर के बारे में दी जानकारी

एएनआई, हाथरस। हाथरस भगदड़ हादसे के मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर पर एक लाख रुपए के इनाम को लेकर उनके वकील डॉ. एपी सिंह ने कहा, "मुझे एफआईआर की कॉपी मिल गई है और मुझे जांच एजेंसियों पर पूरा भरोसा है। देव प्रकाश मधुकर दिल के मरीज हैं और इस घटना में उनके परिवार के एक सदस्य की भी मौत हो गई है।

स‍िंह ने बताया क‍ि मधुकर अस्पताल में भी भर्ती हैं, लेकिन जैसे ही उनकी हालत स्थिर होगी, उन्हें पुलिस और एसआईटी के सामने पेश करेंगे, ताकि आगे की कार्रवाई ठीक से हो सके। उन्‍होंने कहा क‍ि देव प्रकाश मधुकर का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। हम न तो कोई अदालती कार्यवाही शुरू करने जा रहे हैं और न ही कुछ करने जा रहे हैं।

फरार मुख्य आयोजक पर एक लाख का इनाम

पुलिस सत्संग के बाद भगदड़ में 121 लोगों की मौत के मामले में पुल‍िस ने दो महिलाओं सहित छह सेवादारों को गिरफ्तार किया है। कुल 20 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है। मुख्य आयोजक देव प्रकाश मधुकर अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया है। पुलिस अभी सूरजपाल सिंह उर्फ नारायण साकार विश्व हरि (भोले बाबा) को आरोपित नहीं मान रही। जांच में करीब 200 मोबाइल नंबर पुलिस के रडार पर हैं। कुछ नंबरों पर घटना वाले दिन भोले बाबा की बात हुई थी।

कहां है बाबा? 

 

हादसे की जांच के लिए गठित तीन सदस्यीय न्यायिक आयोग ने काम शुरू कर दिया है। आयोग सदस्यों के आगामी दो दिनों में हाथरस पहुंचकर जांच शुरू करने की उम्मीद है। वहीं, बाबा के अधिवक्ता डॉ. एपी सिंह ने कहा क‍ि कहा कि पुलिस जांच में बाबा पूरी तरह सहयोग देंगे। अधिवक्ता ने दावा किया कि साकार हरि के जाने के बाद भीड़ में कुछ अराजक तत्व घुस आए, जिनके कारण भगदड़ मची। बाबा कहां है, इस पर कुछ नहीं कहा।

यह भी पढ़ें: Hathras News: हाथरस हादसे के पीड़ितों से मुलाकात के बाद राहुल बोले- प्रशासन की कमी तो है, CM योगी से की ये मांग

यह भी पढ़ें: 'बाबा क्या सिखाता है? किसी का भला हुआ हो तो बताओ', मां को खो चुका बेटा बोला- Bhole Baba को सजा दिलाई जाए

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।