Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Hathras Stampede: हाथरस हादसे पर मुख्यमंत्री योगी ने लिया संज्ञान, अधिकारियों को दिए राहत कार्य में तेजी के निर्देश

    Updated: Tue, 02 Jul 2024 05:01 PM (IST)

    Hathras Stampede News - उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के सिकंदराराऊ में सत्संग के दौरान भगदड़ के हादसे पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ्ज्ञ ने संज् ...और पढ़ें

    मुख्यमंत्री योगी ने हाथरस हादसे पर लिया संज्ञान।
    मुख्यमंत्री योगी ने हाथरस हादसे पर लिया संज्ञान।

    HighLights

    1. सीएम योगी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना की व्यक्त
    2. अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश

    जागरण संवाददाता, हाथरस/लखनऊ। उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के सिकंदराराऊ में सत्संग के दौरान भगदड़ के हादसे पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ्ज्ञ ने संज्ञान लिया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

    मुख्यमंत्री योगी ने मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

    गौरतलब है कि सिकंदराराऊ में एटा रोड पर स्थित फुलरई गांव में भोले बाबा का सत्संग आयोजित किया गया था। सत्संग के समापन के दौरान अचानक भगदड़ मच गई। भगदड़ के दौरान 90 लोगों की मौत हो गई। इनमें अधिकांश महिलाएं है।

    वहीं, एटा के सीएमओ उमेश कुमार त्रिपाठी ने 27 लोगों की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि 25 महिलाएं और दो पुरुष के शव अस्पताल में लाए गए हैं।

    यह भी पढ़ें: Hathras Stampede: सत्संग के दौरान हुई भगदड़ में 90 के पार पहुंची मृतकों की संख्या, मरने वालों में अधिकतर महिलाएं