Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    हाथरस भगदड़-पोस्टमार्टम रिपोर्ट: किसी का फटा फेफड़ा तो किसी की… बच्चे का शव देख डॉक्टरों के छलके आंसू

    Updated: Thu, 04 Jul 2024 01:10 AM (GMT+05:30)

    सत्संग के बाद मची भगदड़ में मारे गए लोगों में 37 शवों का पोस्टमार्टम हाथरस जिला अस्पताल में हुआ। पोस्टमार्टम में खुलासा हुआ है कि भगदड़ के दौरान मरने वा ...और पढ़ें

    पोस्टमार्टम के दौरान चिकित्सकों की टीम की आंसू फूट पड़े।
    पोस्टमार्टम के दौरान चिकित्सकों की टीम की आंसू फूट पड़े।

    HighLights

    1. जिला अस्पताल में 37 लोगों का हुआ पोस्टमार्टम
    2. एक महिला के भगदड़ दबने से फेफड़े फट गए

    संवाद सूत्र, हाथरस। जिला अस्पताल में हुए पोस्टमार्टम के बाद आई रिपोर्ट में 36 लोगों की मृत्यु दम घुटने से हुई, जबकि एक की फेफड़े फटने से। इनमें साढे़ तीन साल के बच्चे के पोस्टमार्टम के दौरान चिकित्सकों की टीम की आंसू फूट पड़े।

    सत्संग के दौरान मची भगदड़ से 121 लोगों की मृत्यु हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। हाथरस जिला अस्पताल में 37 शवों का चार सदस्य चिकित्सकीय टीम ने पोस्टमार्टम किया। 

    बुधवार को हुए पोस्टमार्टम के बाद रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि 36 लोगों की मृत्यु दम घुटने से हुई, जबकि एक महिला के भगदड़ दबने से फेफड़े फट गए। इस दौरान चिकित्सकों की टीम जब पोस्टमार्टम कर रही थी, उसमें साढ़े तीन साल का एक बच्चा भी था। बच्चे का पोस्टमार्टम करते समय चिकित्सकीय टीम का दिल दहल गया।

    हाथरस के 21 लोगों की हुई मृत्यु

    हादसे में मृत 121 में से 21 लोग हाथरस के रहने वाले हैं। मृतकों के हाथरस, अलीगढ़, एटा और आगरा में पोस्टमार्टम किए गए। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार को उनका गांवों में अंतिम संस्कार किया गया।

    37 लोगों का हाथरस में हुआ पोस्टमार्टम

    1. लतामनी पुत्री उमेश कुमार निवासी सिद्धार्थनगर हाथरस
    2. वीरावती पत्नी प्रेमपाल निवासी फतेह नगला पीएस बिल्सी बदांयू
    3. ओमवती पत्नी किशनलाल निवासी नाई का नगला हाथरस
    4. ईश्वरी देवी पत्नी राम खिलाड़ी निवासी नगला हीरा हाथरस जंक्शन
    5. राजवती पत्नी राम गोपाल निवासी नगरिया दवली हसायन हाथरस
    6. सुमन पत्नी अशोक निवासी अभिषेक पुरी कालोनी थाना नरौली हाईवे मथुरा
    7. मुन्नी पत्नी नारायन निवासी नवीपुर खुर्द कोतवाली सदर हाथरस
    8. रामा देवी पत्नी चंद्रपाल निवासी शेखूपुर थाना सिरसागंज फिरोजाबाद
    9. ममता पत्नी घनश्याम निवासी खासपुर न्यू आगरा दयालबाग आगरा
    10. सुदामा देवी पत्नी महावीर निवासी सादिकपुर थाना सदावर कासगंज
    11. राजकुमारी पत्नी इंद्रपाल सिंह निवासी सारसौल थाना बन्ना देवी अलीगढ़
    12. मुन्नी पत्नी तोताराम निवासी बलिराम थाना ढोलना कासगंज
    13. आशा देवी नारायन सिंह निवासी नवीपुर खुर्द हाथरस
    14. रामा देवी पत्नी हरी शरन निवासी निगोही थाना निगोही शाहजहांपुर
    15. रोशनी पुत्री कैलाश निवासी बिल्की थाना बिल्सी बदायूं
    16. प्रेमवती पत्नी दलवीर निवासी दादरी गौतमबुद्धनगर
    17. ज्ञानबती पत्नी जयवीर सिंह निवासी फअेलीपुर थाना सिकंदराराऊ हाथरस
    18. राजनश्री पत्नी महीपाल सिंह निवासी अमौसी सिकंदराराऊ हाथरस
    19. महादेवी पत्नी सुबेदार निवासी राजाका रामपुर एटा
    20. किशन देवी पत्नी परमाती निवासी नगला मन्ना थाना हाईवे मथुरा
    21. प्रमा देवी पत्नी रमेश चंद्र निवासी पिलखना अकराबाद अलीगढ़
    22. भूमि पुत्री विनोद कुमार निवासी सोखना हाथरस
    23. राजकुमारी पत्नी विनोद कुमार निवासी सोखना हाथरस
    24. रिहान पुत्र वीरेश निवासी नगला खिटकरी, बरला अलीगढ़
    25. सुखवती पत्नी लाल सिंह निवासी मोहल्ला पंचशील नगर, तालबेहट, ललितपुर
    26. गुड़िया पत्नी महताव सिंह निवासी नगला नथौली एतमादपुर आगरा
    27. मोहरश्री देवी पत्नी रमेश चंद्र निवासी जवा सिकंदरपुर अलीगढ़
    28. कमला देवी पत्नी सुखदेव निवासी ओरक्षी थाना फेजगंज बदायूं
    29. शीला देवी पत्नी मनीराम निवासी बीसलपुर अजीतमल औरैया
    30. सुधा पुत्री देव लाल निवासी महानमई जलेसर एटा
    31. सूरजवती पत्नी भागीरथ निवासी लहसकी, पालीमुकीमपुर अलीगढ़
    32. रूबी देवी पत्नी राजन निवासी वक्सर उन्नाव
    33. विमलेश पत्नी सुरेंद्र सिंह निवासी विजयनगर गाजियाबाद
    34. कमलेश पत्नी लालाराम निवासी डोकली सिकंदराराऊ
    35. चंचल पुत्री लालाराम निवासी डोकली सिकंदराराऊ
    36. सावित्री पत्नी वीरपाल निवासी रामनगर सिकंदराराऊ
    37. सोमवती पत्नी बच्चू सिंह निवासी मुरैना मध्य प्रदेश।

    यह भी पढ़ें: यूपी में हाथरस हादसे के बाद उत्तराखंड पुलिस भी अलर्ट, भीड़ प्रबंधन पर फोकस के दिए गए निर्देश

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Hathras Stampede: संसद सत्र खत्म होते ही सीधे एत्मादपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री बघेल, मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर कही ये बात