विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हाथरस: दिल्ली की पैसेंजर ट्रेन हादसे का शिकार होने से बची, रेलवे ने PWI को किया निलंबित

By Digital Desk Edited By: Prateek Gupta
Published: Tue, 22 Sep 2026 11:35 AM (IST)

हाथरस में दिल्ली से हाथरस किला जा रही पैसेंजर ट्रेन पटरी पर पड़े टुकड़ों से टकराने से बड़े हादसे का ...और पढ़ें

ट्रेन की सांकेतिक तस्वीर।

ट्रेन की सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. दिल्ली-हाथरस पैसेंजर ट्रेन पटरी पर पड़े टुकड़ों से टकराई।

  2. लोको पायलट की सूझबूझ से बड़ा रेल हादसा टला।

जागरण संवाददाता, हाथरस। दिल्ली से हाथरस किला जा रही 64582 एचएडी पैसेंजर ट्रेन के रेलवे ट्रैक पर पड़े पटरियों के टुकड़ों से टकराने की घटना को रेलवे प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। संयुक्त जांच रिपोर्ट के आधार पर अब विभागीय जांच चल रही है। जांच पूरी होने के बाद जिम्मेदार कर्मचारियों पर कार्रवाई शुरू हो गई।

इसमें खंड अभियंता जयश शर्मा को निलंबित कर दिया गया है। उच्चाधिकारियों ने बताया कि अभी जांच चल रही है। कुछ और कर्मियों पर भी गाज गिरना तय माना जा रहा है

18 सितंबर की देर रात हाथरस जंक्शन से किला स्टेशन के बीच पहुंची ट्रेन के लोको पायलट ने किलोमीटर संख्या 1298/15 के पास ट्रैक पर पड़े लोहे के टुकड़े देखे और ब्रेक लगा दिए। ट्रेन का कुछ हिस्सा इन टुकड़ों से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गया। पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि इस घटना को लेकर पीडब्लूआइ का निलंबित कर दिया है।