यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Hathras News: स्कूल में राम-राम बोलने से छात्र को रोका, हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने किया घेराव, प्रिसिंपल ने आरोप किए खारिज
Hathras News In Hindi स्कूल में राम राम बोलने पर रोक लगाने का आरोप प्रधानाचार्य ने किया खारिज हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने साइमा मंसूर स्कूल का किया ...और पढ़ें

HighLights
- हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को पुलिस द्वारा समझाया
- किसी भी पक्ष ने नहीं दी तहरीर
जागरण संवाददाता,हाथरस। चंदपा क्षेत्र के गांव परसारा स्थित साईमा मंसूर पब्लिक स्कूल के एक शिक्षक पर रामराम बोलने बच्चों को धमकाने और ये शब्द न बोलने को कहने का आरोप लगा है। इस संबंध में इंटरनेट मीडिया पर वीडियो प्रसारित हुई। इसमें कुछ बच्चे व एक अभिभावक इसकी जानकारी दे रहे हैं। मामला तूल पकड़ने पर शुक्रवार को पुलिस ने स्कूल पहुंच कर जांच की। इसमें आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है।
वीडियो किसने और कब बनाया इसकी जांच की जा रही है। वहीं, प्रधानाचार्य सलमान ने आरोपों को गलत बताया है। वहीं शनिवार को हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने स्कूल का घेराव कर दिया। कार्यकर्ताओं ने जय श्री राम के नारे लगाए। स्कूल के गेट के बाहर हिंदूवादी कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा का पाठ किया।
दो दिन पहले का बताया वीडियो
वीडियो में मामला दो दिन पहले का बताया जा रहा है। इसके प्रसारित होने पर स्कूल चर्चा में गया। इस वीडियों में स्कूल के छात्र का कहना है कि स्कूल में एक विद्यार्थी ने शिक्षक से राम राम की तो उसने राम राम नहीं करने के लिए मना कर दिया है। इसे लेकर कुछ हिंदू वादी संगठनों से जुड़े नेताओं का आरोप है कि स्कूल में जबरदस्ती बच्चों से इस्लाम समर्थित अभिभावादन कराए जाते हैं। राम का नाम लेने पर भी इस स्कूल में प्रतिबंध लगा दिया है।
थाना चंदपा की कोतवाल सुनीता मिश्रा ने बताया कि जानकारी होने पर जांच के लिए स्कूल गए थे। बच्चों से बात की। आरोपों की पुष्टि किसी ने नहीं की। किसी ने कोई तहरीर भी नहीं दी है। तहरीर मिलने पर जांच करके ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, परसारा निवासी अभिभावक ने बताया कि इस स्कूल में हमारे बच्चे पढ़ते हैं। उनके साथ कोई विवाद नहीं हुआ है। हमारी ओर से कोई शिकायत नहीं की गई है। छात्र ने पुलिस को लिखित में दिया गया है कि स्कूल में काेई इस तरह का विवाद नहीं हुआ है।

