विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कनेक्शन ब्लॉक, सब्सिडी बंद और महंगा मिलेगा घरेलू सिलिंडर! आखिरी चेतावनी; 30 से पहले करा लें E-Kyc

Published: Wed, 23 Sep 2026 02:57 PM (IST)

हाथरस में गैस कनेक्शन उपभोक्ताओं को 30 सितंबर तक ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है, अन्यथा उनके कनेक्शन ब्लॉक कर दिए जाएंगे ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी 30 सितंबर तक कराना अनिवार्य।

  2. ई-केवाईसी न होने पर कनेक्शन ब्लॉक और सब्सिडी बंद होगी।

  3. हाथरस में हजारों उपभोक्ताओं ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराई।

जागरण संवाददाता, हाथरस। शासन की ओर से लगातार गैस कनेक्शन उपभोक्ताओं से कहा जा रहा है कि वह अपने कनेक्शन की ई-केवाईसी करा लें। मगर गैस कनेक्शन उपभोक्ता ऐसे में जिनकी मुसीबत अब बढ़ने वाली है।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि 30 सितंबर के बाद बिना ई-केवाईसी वाले कनेक्शन ब्लॉक कर दिए जाएंगे और सब्सिडी भी रोक दी जाएगी।

जिला पूर्ति अधिकारी विकास गौतम ने बताया कि शासन ने फर्जी कनेक्शन रोकने और डीबीटी के माध्यम से सब्सिडी का पैसा सीधे खाते में भेजने के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य की है। 

गैस एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे हर लाभार्थी का आधार सत्यापन कर बायोमेट्रिक से ई-केवाईसी करें। तमाम परिवार उधार के सिलिंडर से चला रहे काम चला रहे हैं।

लापरवाही पड़ेगी भारी

हकीकत यह है कि तमाम परिवार गैस सिलिंडर न होने के कारण उधार के गैस सिलिंडर से काम चला रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी कई लोग एजेंसी तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। ऐसे में यदि समय से ई-केवाईसी नहीं हुई तो उनकी रसोई फिर से चूल्हे पर आ जाएगी।

पोरा गांव सिकंदराराऊ की सीमा देवी का कहना है कि गैस महंगी होने से वैसे भी महीनों तक सिलिंडर नहीं भरवा पाते, अब ई-केवाईसी के नाम पर और दौड़ाया जा रहा है।

जिला पूर्ति अधिकारी विकास गौतम ने बताया कि पीएम उज्जवला योजना के तहत 119029 कनेक्शन, सामान्य गैस सिलिंडरों की संख्या 118316 है। इनमें करीब 15 प्रतिशत कनेक्शन ऐसे हैं जिनकी ई-केवाईसी अभी तक नहीं हो सकी है। ई-केवाईसी न कराने वाले गैस उपभोक्ताओं को अब आखिरी मौका 30 सितंबर तक है। ई-केवाईसी न कराने पर गैस कनेक्शन पर तो गैस मिलेगी नहीं साथ में कार्मिशियल सिलिंडर मिल पाए। इसकी कोई गारंटी नहीं है।

ये भी जानिए

प्रधानमंत्री उज्ज्वल योजना के तहत 119029 उपभोक्ता हैं। जिसमें से 105088 उपभोक्ताओं ने ई-केवाई सी करा ली है और 13941 उपभोक्ताओं की ई-केवाई नहीं कराई है। इस तरह से 88.29 प्रतिशत उपभोक्ताओं द्वारा ई-केवाई करा ली है। इसी तरह बिना उज्ज्वला योजना वाले 118316 कनेक्शन हैं, जिसमें से 99562 उपभोक्ताओं द्वारा केवासी और 18754 उपभाेक्ताओं ने केवाई सी नहीं कराई है। इस तरह 84.15 प्रतिशत द्वारा ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूर्ण कर ली है।

शासन के निर्देश पर जिले में अभियान चलाकर ई-केवाईसी कराई जा रही है। सभी एसडीएम और पूर्ति निरीक्षकों को गांव-गांव कैंप लगाने के निर्देश दिए गए हैं। 30 सितंबर के बाद कनेक्शन अस्थायी रूप से ब्लॉक कर दिए जाएंगे, इसलिए सभी लाभार्थी समय से अपनी एजेंसी पर पहुंचकर ई-केवाईसी जरूर करा लें।

-

विकास गौतम, जिला पूर्ति अधिकारी।

'हमें पता ही नहीं था कि ई-केवाईसी करानी है। गैस वाला आया तो बोला अंगूठा लगाना पड़ेगा। अब दूर एजेंसी जाना पड़ेगा। मजदूरी छोड़कर कैसे जाएं। सरकार को गांव में ही कैंप लगाना चाहिए।'

-

 सत्यवीर सिंह, सासनी

पिछले तीन महीने से सिलिंडर नहीं भरवाया, पैसे नहीं हैं। अब सुन रहे हैं ई-केवाईसी नहीं कराई तो कनेक्शन ही बंद हो जाएगा। सरकार को इस कार्य में गरीब परिवारों की मदद करनी चाहिए।