हाथरस बवाल: बच्चे की मौत पर पथराव, 51 नामजद और 70 अज्ञात पर केस
हाथरस के मुरसान में बच्चे की मौत के बाद हुए बवाल में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। वीडियो के आधार पर 51 लोगों को नामजद और 70 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर ...और पढ़ें

पत्थर फेंकते उपद्रवी।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, हाथरस। मुरसान में बच्चे की मृत्यु के बाद हुए बवाल में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने वीडियो के आधार पर 51 लोगों को चिह्नित किया है और उनके खिलाफ नामजद अभियोग पंजीकृत कर लिया है। इसके अलावा 70 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की गई है।
तीन उपद्रवियों को पुलिस ने किया है गिरफ्तार
पुलिस की दबिश जारी है और तीन उपद्रवियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। बाकी उपद्रवी कस्बे से फरार हैं। पुलिस की सख्ती के बाद इलाके में शांति है। वहीं, हादसे में गिरफ्तार किए गए कार चालक और उसके साथी को मेडिकल के बाद जेल भेजा जाएगा।

वाहन को भी पुलिस ने कब्जे में लिया है
पुलिस ने बताया कि गाड़ी चालक सहित दो लोगों को हिरासत में ले लिया गया है और वाहन को भी कब्जे में ले लिया गया है। रविवार दोपहर मुरसान कस्बे में एक तेज रफ्तार कार ने तीन साल के बच्चे को कुचल दिया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर बवाल किया और मुरसान थाने पर पथराव किया। पुलिस ने स्थिति को काबू में लिया और आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की।