Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मथुरा-कासगंज रोड पर दो दिन वाहन ले जाने से करें परहेज, कांवड़ यात्रा व महाशिवरात्रि के लिए हाथरस में रूट डायवर्जन

    Updated: Sat, 14 Feb 2026 01:11 PM (IST)

    महाशिवरात्रि पर्व पर कांवड़ियों की सुरक्षा और सुगम यातायात के लिए हाथरस में रूट डायवर्जन लागू किया गया है। मथुरा से कासगंज के बीच बड़े वाहनों का आवागम ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, हाथरस। महाशिवरात्रि पर्व पर कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए रूट डायवर्जन किया गया है। मथुरा से कासगंज के बीच बड़े वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। हाईवे पर जगह-जगह बेरीकेडिंग लगाकर पुलिस निगरानी करेगी।

    यह डायवर्जन कल यानी 16 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व समाप्ति तक लागू रहेगा। पुलिस अधिकारियों ने अपील की है कि कांवड़ियों वाले रूट पर वाहन ले जाने से दो दिन परहेज करें।

    कांवड़ियों की रहेगी भीड़, हाईवे पर जगह-जगह रहेगी बैरिकेडिंग

    • सिकंदराराऊ की ओर से आने वाले मध्यम और बड़े वाहनों को वाहनपुर कोतवाली हाथरस जंक्शन से मथुरा बरेली हाईवे होते हुए बाया रुहेरी, राया बापास होते हुए अलीगढ़, मथुरा, आगरा की ओर भेजा जाएगा।
    • मथुरा की ओर से आने वाले मध्यम और बड़े वाहनों को मुरसान चौराहा, हतीसा पुल के ऊपर प्रताप चौराहा इगलास रोड बाईपास से होते हुए आगरा, अलीगढ़ की ओर भेजा जाएगा।
    • कासगंज की ओर जाने वाले मध्यम और बड़े वाहनों को कासगंज की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के मध्यम, बड़े वाहन सर्दला पुल से बाईपास होते हुए जनपद एटा, अलीगढ़ होते हुए अपने गंतव्य को भेजा जाएगा।
    • आगरा की ओर से आने वाले मध्यम और बड़े वाहनों को चौ. चरण सिंह चौराहा, नगला भुस तिराहा से वाई पास होते हुए बाया हतीसा पुल, जनपद अलीगढ़ की ओर भेजा जाएगा।
    • अलीगढ़ की तरफ से आने वाले मध्यम और बड़े वाहनों को रुहेरी तिराहा, प्रताप चौराहा कोतवाली हाथरस गेट से मथुरा बरेली हाईवे होते हुए मथुरा और आगरा की ओर भेजा जाएगा।
    • जलेसर की ओर से आने वाले मध्यम और बड़े वाहनों को जलेसर की ओर से आने वाले बड़े, मध्यम वाहन चामड गेट चौराहा होते हुए बाया डीआरबी तिराहा, मधुगढ़ी तिराहा, इगलास फाटक, प्रताप चौराहा इगलास रोड बाईपास होते हुए जनपद आगरा, अलीगढ़ की ओर भेजा जाएगा।
    • एटा की ओर से आने वाले मध्यम और बड़े वाहनों को एटा की ओर से आने वाले मध्यम, बड़े वाहन अलीगढ़, एटा बाईपास होते हुए अपने गन्तव्य को भेजा जाएगा। आपातकालीन वाहन (एंबुलेंस, फायरब्रिग्रेड, आदि) को आवश्यकतानुसार रूट के हिसाब से जाने की अनुमति होगी।

    मीट-अंडे की दुकानें बंद रखने की मांग

    सादाबाद। महाशिवरात्रि पर्व पर सादाबाद में लगाई जा रही मीट एवं अंडे की दुकानें व ढकेलो के संबंध में अधिवक्तओं ने उप जिलाधिकारी सादाबाद को ज्ञापन सौंपा गया। इसमें कहा गया है कि सादाबाद एवं अन्य क्षेत्रों में जगह-जगह अंडे की ढकेल एवं मीट का कारोबार हो रहा है। मंदिर जाने वाले रास्ते में मीट अंडा आदि की ढकेल लगाई जा रही हैं। इससे भक्तों की भावना काे ठेस पहुंचती है। ज्ञापन देने वालों में राजू सिंह एडवोकेट, सुरेंद्र सिंह कुशवाहा एडवोकेट, तपन जोहार, राजेंद्र कुमार अग्रवाल एडवोकेट आदि मौजूद थे।