Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    CM Yogi Hathras Visit: हाथरस में CM योगी का कार्यक्रम कल, रहेगा रूट डायवर्जन; घर से निकलने से पहले पढ़ लें रूट चार्ट

    Updated: Sun, 31 Mar 2024 06:06 PM (IST)

    मुख्यमंत्री योगी कल हाथरस में जनसभा को संबोधित करेंगे। एसपी निपुण अग्रवाल ने बताया कि जनसभा के दौरान शहर में आवागमन में किसी प्रकार की कोई असुविधा न ह ...और पढ़ें

    हाथरस में CM योगी का कार्यक्रम के चलते कल रहेगा रूट डायवर्जन
    हाथरस में CM योगी का कार्यक्रम के चलते कल रहेगा रूट डायवर्जन

    संवाद सूत्र, हाथरस। CM Yogi Hathras Visit: मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ के जनसभा में भीड़ को देखते हुए सोमवार को रूट डायवर्जन किया गया है। एसपी निपुण अग्रवाल ने बताया कि जनसभा के दौरान शहर में आवागमन में किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो, इसको ध्यान में रखते हुए रूट डायवर्जन किया गया है। भारी वाहनों के संचालन में नई व्यवस्था लागू की गई है।

    अग्रवाल सेवा सदन आगरा रोड में एक अप्रैल से प्रातः 10 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक शहर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के भारी वाहनों और मध्यम वाहनों का प्रवेश पूर्णत: बंद रहेगा। कार और रोडवेज बस आदि वाहनों का आवश्यकतानुसार आवागमन कराया जाएगा।

    जिले में प्रवेश करने वाले वाहन नगला भुस से बाईपास, चामड़ गेट, बस स्टैंड बाया डीआरवी तिराहा से आवगमन करेंगे।

    पुलिस चौकी आगरा रोड से आगे सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूर्णतः बंद रहेगा। इसके अतिरिक्त संबंधित को निर्देशित किया गया है कि आमजन के आवागमन में असुविधा न हो और एंबुलेंस व अन्य आमजन की सेवाओं संबंधित वाहनों को सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- PM Modi In Meerut: पीएम मोदी का मेरठ से चुनावी आगाज, बोले, 370 भी असंभव लगता था, अब लोग 370 सीट का आशीर्वाद दे रहे...

    खबरें और भी