विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कांग्रेस के मेनिफेस्टो पर दहाड़े सीएम योगी; बोले- पहले देश को बांटा, अब संपत्ति को बांटने की साजिश कर रहा विपक्ष

Published: Sat, 27 Apr 2024 01:19 PM (IST)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में शनिवार को तीन जनपदों में धुआंधार प्रचार किया। उन्होंने हाथरस से ...और पढ़ें

Hathras News: हाथरस के सिकंदराराऊ में सभा हो रही है सीएम योगी आदित्यनाथ की।
Hathras News: हाथरस के सिकंदराराऊ में सभा हो रही है सीएम योगी आदित्यनाथ की।

HighLights

  1. हाथरस के सिकंदराराऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ की सभा
  2. सीएम ने राजवीर दिलेर को श्रद्धांजलि दी

डिजिटल डेस्क, हाथरस/फिरोजाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में शनिवार को तीन जनपदों में धुआंधार प्रचार किया। उन्होंने हाथरस से लोकसभा प्रत्याशी अनूप प्रधान वाल्मीकि, फिरोजाबाद में ठाकुर विश्वदीप सिंह और औरैया में इटावा लोकसभा सीट से प्रत्याशी रामशंकर कठेरिया के लिए प्रचार अभियान की कमान संभालते हुए जनसभाएं कीं।

इस दौरान मुख्यमंत्री योगी के निशाने पर कांग्रेस और सपा के साथ ही पूरा इंडी गठबंधन रहा। सीएम योगी ने जहां एक तरफ गोकशी और ईवीएम के मुद्दे पर कांग्रेस को जमकर लताड़ लगाई वहीं सपा राज के कारनामों की भी पोल खोली। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर पहले देश बांटने और जनता की संपत्ति को हड़पने का आरोप लगाया, वहीं उन्होंने समाजवादी पार्टी को अपराधियों का सरपरस्त बताते हुए माफिया की मौत पर फातिहा पढ़ने वाला बताया।

पूरे देश में गूंज रहा 'फिर एक बार मोदी सरकार' का स्वर

हाथरस में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि गरीब, किसान, महिलाएं, युवा सपा-बसपा व कांग्रेस के एजेंडे में नहीं थे। यह केवल वोट बैंक की राजनीति करते थे। यह जाति, समाज को बांटने का पाप करते थे। उनके समय में गरीब भूखमरी का शिकार होता था और आतंकवादियों को बिरयानी खिलाई जाती थी। किसान आत्महत्या करता था और भ्रष्टाचारी ऐश करता था। माफिया सरपरस्त बनकर सत्ता का संचालन करते थे, लेकिन आज बिना किसी भेदभाव के देश व प्रदेश में कार्य हो रहा है।

उत्तर प्रदेश में साढ़े छह लाख युवाओं को नौकरी दी गई। अब पात्रता के आधार पर ही योजनाओं का लाभ मिल रहा है। सबका साथ, सबका विकास के नारे के साथ चुनाव में एक तरफ भाजपा व एनडीए है तो दूसरी तरफ कांग्रेस-सपा व इंडी गठबंधन है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव-2024 के दृष्टिकोण से दो चरणों की 191 सीटों पर चुनाव हो चुके हैं। रुझान बताते हैं कि हाथरस के हींग की खुशबू और फिर एक बार मोदी सरकार का स्वर पूरे देश में गूंज रहा है।

राशन भी डकार जाते थे कांग्रेस के चट्टे-बट्टे

फिरोजाबाद में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के खिलाफ सीधा मोर्चा खोलते हुए कहा कि राम और कृष्ण की धरती पर ये लोग गोकशी की छूट देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि काशी और अयोध्या के बाद अब वे मथुरा की ओर बढ़ चले हैं। सीएम योगी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि 'डिस्कवरी ऑफ इंडिया' वाले लोगों को लगता है कि राम और कृष्ण हुए ही नहीं थे।

उन्होंने कहा कि एक तरफ मोदी सरकार देश के 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दे रही है, वहीं कांग्रेस राज में उनके चट्टे-बट्टे गरीबों का राशन भी डकार जाते थे। मुख्यमंत्री ने सपा को टार्गेट करते हुए कहा कि उन्हें यादवों में भी केवल अपने परिवार के लोगों को लाभ पहुंचाया है। इन लोगों ने अपने परिवार के बाहर कुछ सोचा ही नहीं और परिवारवाद के नाम पर जाति को बदनाम करते रहते हैं।

ऐसी सपा को स्वीकार नहीं करना है

वहीं औरैया में इटावा लोकसभा सीट के लिए जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस, सपा, बसपा के समय गरीब भूखों मरता था। सपा के लोग वसूली करते थे। माफिया सत्ता पर हावी होकर गरीबों की जमीनों पर कब्जा करते थे। इनके पास गरीबों को देने के लिए कुछ नहीं था, लेकिन सपा ने आतंकियों के मुकदमों को वापस लेने का कार्य किया था। गरीब भूखों मरता था और यह लोग आतंकियों को बिरयानी खिलाते थे। कांग्रेस व सपा का फिर से गठबंधन देश को धोखा देने के लिए हुआ है।

सीएम योगी ने कहा कि मोदी जी ने दस वर्ष में भारत के सर्वांगीण विकास, आपके और आपके भावी पीढ़ी के सुरक्षित भविष्य के लिए कार्य किए हैं। देश में अब सुरक्षा का माहौल है। सीएम ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह की मृत्यु पर मैं उनके घर श्रद्धांजलि देने गया। पीएम मोदी ने संवेदना व्यक्त की। सपा ने कल्याण सिंह की मृत्यु पर संवेदना के एक भी शब्द व्यक्त नहीं किए और माफिया के घर फातिहा पढ़ने चले गए। सीएम ने आह्वान किया कि ऐसी सपा को स्वीकार नहीं करना है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।