विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आलू किसानों के लिए आई अच्छी खबर, चुनाव से पहले सरकार ने ली सुध, भंडारण पर मिल रहा अनुदान

By Yogesh Kumar Sharma Edited By: Prateek Gupta
Published: Mon, 19 Oct 2026 08:34 PM (IST)

हाथरस में आलू उत्पादक किसानों को कोल्ड स्टोरेज में भंडारण पर अनुदान मिल रहा है। अब तक 1000 से अधिक ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

जागरण संवाददाता, हाथरस। विधानसभा नजदीक आते ही सरकार हर वर्ग पर मेहरबान है। विशेषकर किसानों पर अनुदान बरसा रही है। आने वाले दिनों में किसान सम्मान निधि की राशि भी खाते में आ जाएगी। आलू भंडारण पर हाथरस के किसान करीब 40 लाख का अनुदान ले चुके हैं। अभी और अनुदान देना बाकी है। आखिरी तारीख 31 अक्टूबर तक आवेदन किया जा सकता है।

जिला उद्यान अधिकारी डा.सुनील कुमार ने बताया कि सरकार आलू उत्पादक किसानों को कोल्ड स्टोरेज में भंडारण पर अनुदान दे रही है। योजना का उद्देश्य किसानों को आलू की फसल का उचित दाम दिलाना है। अक्सर किसान आलू की खुदाई के बाद कम दाम में बेचने को मजबूर हो जाते हैं। भंडारण पर अनुदान मिलने से किसान अपने आलू को कोल्ड में रख सकेंगे और बाद में अच्छे दाम पर बेच सकेंगे।

योजना के तहत प्रति किसान अधिकतम 10 मीट्रिक टन आलू के भंडारण पर अनुदान दिया जा रहा है। प्रति कुंतल 200 रुपये की दर से अनुदान दिया जा रहा है। जिले में अब तक एक हजार से अधिक किसानों ने योजना का लाभ लिया है। करीब 40 लाख रुपये की राशि किसानों के खातों में भेजी जा चुकी है।

अधिकारियों ने बताया कि किसान को कोल्ड स्टोरेज की रसीद और खतौनी के साथ आनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन के बाद सत्यापन कर अनुदान की राशि सीधे किसान के खाते में भेज दी जाएगी। इस योजना का लाभ छोटे और सीमांत किसान ज्यादा ले रहे हैं।

सादाबाद के किसान रामवीर सिंह ने बताया कि उन्होंने 50 कुंतल आलू कोल्ड में रखा था। उन्हें 10 हजार रुपये का अनुदान मिला है। इससे उन्हें भाड़ा देने में मदद मिली है। इसी तरह सासनी के किसान महेश ने भी अनुदान मिलने की बात कही।

अभी भी कई किसान ऐसे हैं जिन्होंने आवेदन नहीं किया है। उनके लिए 31 अक्टूबर तक का समय दिया गया है। किसान उद्यान विभाग के पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा किसान सम्मान निधि की अगली किस्त भी जल्द ही किसानों के खातों में आने वाली है। इससे किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। जिले में 160 कोल्ड स्टोरेज हैं और 63 प्रतिशत आलू की निकासी हो चुकी है।

-

डा.सुनील कुमार, जिला उद्यान अधिकारी हाथरस।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।