UP TET परीक्षा में सख्ती: बालों के जूड़े खुलवाए, आभूषण उतरवाए; हाथरस में 733 अभ्यर्थी गैरहाजिर
हाथरस में यूपी टीईटी परीक्षा के दौरान कड़ी चेकिंग हुई, जिसमें आभूषण उतरवाए गए और महिला अभ्यर्थियों के बालों के जूड़े खुलवाए गए। दूसरे दिन 7440 पंजीकृत ...और पढ़ें

डीआरबी इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर कुंडल उतारती परीक्षार्थी ।जागरण
HighLights
टीईटी परीक्षा में कड़ी चेकिंग, सभी आभूषण उतरवाए गए
महिला अभ्यर्थियों के बालों के जूड़े भी खुलवाए गए
दूसरे दिन 733 अभ्यर्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे
जागरण संवाददाता, हाथरस। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता की परीक्षा जिले में 10 परीक्षा केंद्रों पर कराई जा रही है। इस परीक्षा में पंजीकृत 7440 अभ्यर्र्थियों में से 6737 ने ही परीक्षा दी। सख्ती के चलते शुक्रवार को 733 ने परीक्षा का मैदान ही छोड़ दिया।
दोनों पालियों में परीक्षा केंद्रों पर कड़ी चेकिंग की गई। इसमें बालों का जूड़ा खुलवाने के साथ सभी आभूषण उतरवा दिए गए। देरी से आने पर कई परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के साथ चेकिंग स्टाफ व अधिकारियों से खूब नोक झोंक हुई।
733 ने छोड़ा परीक्षा का मैदान
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज द्वारा शिक्षक पात्रता परीक्षा दो से चार जुलाई तक कराई जा रही है। शुक्रवार को भी कराई कराई गई। यह परीक्षा जिले में 10 केंद्रों पर कराई जा रही है। तीन दिनों तक चलने वाली इस परीक्षा के लिए 18600 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।
जिले में तीन दिन की परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं 18600 अभ्यर्थी
दूसरे दिन की परीक्षा में केंद्रों पर कड़ी चेकिंग में जूते व मौजे, कलावा, अंगूठी, कुंडल सहित सभी आभूषण उतरवा दिए गए। इसके साथ महिला अभ्यर्थियों के बालों का जूड़ा खुलवाते हुए क्लेचर तक निकलवा दिए गए। घड़ी, ब्लुटुथ तक नहीं ले जाने दिया गया। कड़ी चेकिंग के बाद ही प्रवेश दिया गया।
खबरें और भी
देरी से आए अभ्यर्थियों को जब प्रवेश नहीं मिला तो उनकी इसे लेकर चेकिंग स्टाफ व अधिकारियों से काफी नोक झोंक हुई। बागला इंटर कॉलेज, सरस्वती इंटर, सेकसरिया स्कूल में कई अभ्यर्थियों को देरी से आने पर लौटा दिया।
नकलचियों को पकड़ने के लिए दौड़ी टीमें
परीक्षा में नकलचियों को पकड़ने के लिए सचल दल दौड़ते रहे। सभी परीक्षा केंद्रों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट व केंद्र व्यवस्थापक तैनात रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक संत प्रकाश ने बताया कि परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में कराई गई। सचल दलों ने भी परीक्षा केंद्रों पर चेकिंग करते हुए परीक्षा की सुचिता को बनाए रखे। परीक्षा पूरी तरह से नकल विहीन व शांतिपूर्ण रही।
संस्कृत, अंग्रेजी, गणित के प्रश्नों ने कुछ उलझाया
शिक्षक पात्रता परीक्षा में दूसरे दिन पहली बाली में पंजीकृत 3720 में से 3309 उपस्थित व 441 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में पंजीकृत 3720 में से 3428 उपस्थित व 292 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस दोनों पालियों में पंजीकृत 7440 में से 6737 उपस्थित व 733 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। अभ्यर्थियों ने बताया कि परीक्षा में बाल विकास, मनोविज्ञान सहित संबंधित विषय के प्रश्न पूछे गए। इसमें संस्कृत, अंग्रेजी, गणित के प्रश्नों ने कुछ उलझाया।
यह रहे परीक्षा केंद्र
टीईटी परीक्षा के लिए जिले में 10 परीक्षा केंद्र बनाए। इनमें राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, अक्रूर इंटर कॉलेज, आदर्श विद्या निकेतन इंटर कॉलेज, आरडी महाविद्यालय, सेकसरिया इंटर कॉलेज, महात्मा गांधी इंटर कॉलेज, बागला इंटर कॉलेज, डीआरबी इंटर कॉलेज, सरस्वती इंटर कॉलेज, बागला महाविद्यालय शामिल हैं।
यह भी पढ़ें- आगरा में पति को मारकर बाथरूम में गाड़ा: बैंक स्टेटमेंट और भाई की 'जासूसी' काम आई, 45 दिन बाद पकड़ी कातिल पत्नी रूबी
शहर में लगा जाम, एक घंटे तक फंसे रहे वाहन
शुक्रवार को टीईटी परीक्षा की दोनों पालियों में समाप्त होने के बाद शहर की यातायात व्यवस्था चरमरा गई। परीक्षा केंद्रों से एक साथ निकले अभ्यर्थी व उनके अभिभावकों को जल्दबाजी में वाहन पकड़ने के चक्कर में यातायात बाधित हुआ। बस व अन्य वाहन वालों ने सड़क पर खड़े करके ही सवारियां लेना शुरू कर दिया।
यह भी पढ़ें- 703 करोड़ से बनेंगे छह नए बाईपास! इगलास-हाथरस, एटा और कासगंज शहर में जाम से मिलेगी मुक्ति
इसके चलते सेकसरिया स्कूल, गांधीपार्क, डीआरबी, सरस्वती, बागला, अक्रूर, ओवरब्रिज, सासनीगेट सहित कई जगह जाम के चलते राहगीरों को ही नहीं वाहन चालकों को दिक्कतें झेलनी पड़ीं। पुलिस के भी पसीने जाम हटाने में छूट गए।
टीईटी की परीक्षा देने के लिए आए हैं। प्रमोशन व नौकरी के लिए इसे आवश्यक कर दिया है। नौकरी मिलने के बाद भी परीक्षा लेना ठीक नहीं है।
गरिमा सिंह, शिक्षिका
परीक्षा पहली बार देने आई हूं। दोनों परीक्षा ठीक हो गई है। बाल विकास के प्रश्न सरल थे। वहीं अंग्रेजी व गणित के प्रश्नों ने थोड़ा उलझा दिया।
अनुप्रिया, अभ्यर्थी