विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्तराखंड के बाद यूपी के जंगलों में लगी भीषण आग, 30 बीघा क्षेत्र के पेड़ जलकर हुए राख

Published: Wed, 29 May 2024 01:06 PM (IST)

उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के निनावली रोड पर स्थित आरटीआई कॉलेज के पीछे जंगल में अज्ञात कारणों के चलते ...और पढ़ें

जंगल में आग लगने से 30 बीघा क्षेत्र के पेड़ जले
जंगल में आग लगने से 30 बीघा क्षेत्र के पेड़ जले

संवाद सूत्र, रामपुरा (जालौन)। उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के निनावली रोड पर स्थित आरटीआई कॉलेज के पीछे जंगल में अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गई। स्थानीय पुलिस व फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन फिर भी आग सुलगती रही। 30 बीघा क्षेत्र के पेड़ जल गए।

आरटीआइ कालेज व गल्ला मंडी के पीछे जंगल में मंगलवार को दोपहर तीन बजे अचानक आग लग गई। जंगल में आग की लपटों को उठता देख चरवाहों ने आग की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल विभाग की तीन गाड़ियां आग बुझाने में शाम तक जुटी रहीं। आग से 30 बीघा के लगभग जंगल जलकर खाक हो गया।

मौके पर थाना प्रभारी अर्जुन सिंह व दमकल के कर्मचारी मौजूद रहे। अग्निशमन अधिकारी एमपी वाजपेयी ने बताया कि ग्राम चमारी के वन क्षेत्र में आग लगने की सूचना पर विभाग की टीम दमकल वाहन लेकर मौके पर पहुंची और आग बुझाई। इसी तरह ग्राम आटा हाईवे किनारे स्थित रामदत्त के गैस गोदाम की बाउंड्रीवाल के पास भी लगी आग को बुझाया गया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।