यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jalaun News: बड़ी बहन का बनाया अश्लील वीडियो, ब्लैकमेल कर छोटी से करने लगा दुष्कर्म का प्रयास, छत से कूदी
जालौन के कोंच में घर में घुसकर दो बहनों से दुष्कर्म का प्रयास किया गया। बड़ी बहन से संबंध की वजह से आरोपित ने उसकी अश्लील वीडियो बना ली थी। ब्लैकमेल क ...और पढ़ें

संवाद सहयोगी, जागरण कोंच (जालौन): नगर के एक मुहल्ला में घर में घुसकर दो बहनों से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दो युवकों ने नाबालिग बहनों को उनका अश्लील वीडियो दिखाया। इसके बाद दुष्कर्म करने का प्रयास किया तो एक बहन भागते हुए छत से कूद गई। उसको कूदता देख दोनों युवक बड़ी बहन को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। वहीं दोनों आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
कस्बा के एक मुहल्ला निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि मंगलवार को जब वह घर से बाहर किसी काम से गई थी तो वह अपनी दोनों पुत्रियों को घर पर ही छोड़ गई थी। इसी दौरान मुहल्ला प्रताप नगर निवासी मोहम्मद इंजमाम राइन व आशिक राइन उसके घर में घुस आए और उसकी बड़ी बेटी की अश्लील वीडियो दिखाकर दोनों पुत्रियों के साथ अश्लील हरकतें करते हुए दुष्कर्म करने की कोशिश की तो पुत्रियों ने इसका विरोध किया तो दोनों युवक गाली गलौज कर धमकाने लगे।
दोनों ने पुत्रियों के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया तो छोटी पुत्री भागकर छत पर पहुंच गई जहां पर इंजमाम राइन भी पहुंच गया तो पुत्री छत से कूद गई जिसके चेहरे में गंभीर चोट आ गई। इसके बाद दोनों युवक उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुत्री के छत से गिरने की सूचना के बाद वह घर पहुंची और पुलिस को सूचना देने के साथ इलाज के लिए सीएचसी ले गई। जबड़े में गहरी चोट आने के कारण वह पुत्री को झांसी ले गई लेकिन हालत में सुधार न होने पर उसे ग्वालियर रेफर किया गया है। प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार पांडेय ने बताया कि छेड़खानी व मारपीट करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपितों की तलाश शुरू कर दी गई है।
लोगों का कहना है कि मुहम्मद इंजमाम राइन का पीड़िता के बड़ी पुत्री से पहले से जान पहचान थी और वह उसके साथ कई बार आ जा चुकी है। शायद उसने ही उसका अश्लील वीडियो बना लिया था और उसी को दिखाकर वह दोनों बहनों को ब्लैकमेल करके छोटी बहन के साथ संबंध बनाना चाह रहे थे। इसी कारण विरोध करने पर छोटी बहन छत से कूद गई।
खबरें और भी
आरोपित युवक के बड़ी बहन से संबंध होने की जानकारी मिली है। घायल किशोरी को इलाज के लिए ग्वालियर भेजा गया है। मुकदमा दर्ज किया गया है जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के तहत कार्रवाई की जाएगी।
परमेश्वर प्रसाद, सीओ