Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सुहागरात के सपने रह गए अधूरे! दुल्हन दूरी बनाती रही, दूल्हे के पूछने पर बोली- जबरन हुई शादी, फिर अगली सुबह...

    Updated: Sun, 16 Feb 2025 08:33 PM (IST)

    जालौन के कुठौंद में एक अनोखा मामला सामने आया है। शादी के अगले ही दिन दुल्हन अपने प्रेमी के साथ भाग गई। दुल्हे ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस म ...और पढ़ें

    अपने प्रेमी के लिए दुल्हन ने पति को धोखा दे दिया। (तस्वीर जागरण)
    अपने प्रेमी के लिए दुल्हन ने पति को धोखा दे दिया। (तस्वीर जागरण)

    HighLights

    1. प्रेमी के साथ रहने को लेकर पति से झगड़ा किया, फिर दुल्हन व उसकी मां फरार
    2. 13 फरवरी को शादी के बाद 14 को विदा होकर आई थी दुल्हन
    3. रात में कमरे में पहुंचते ही दूल्हे से बनाई दूरी, पुलिस से दूल्हा ने की शिकायत

    जागरण संवाददाता, उरई/कुठौंद (जालौन)। कुठौंद में 13 फरवरी को ग्राम छोटी सुरावली निवासी दुल्हन के साथ कस्बा निवासी युवक के शादी की रस्में पूरी हुई थीं। 14 फरवरी को दुल्हन घर पहुंची तो सभी ने उसका स्वागत किया। इसके बाद रात में वह अपने पति के कमरे में गई और उससे झगड़ा करने लगी।

    साथ ही उसके साथ न रहकर प्रेमी के साथ रहने की बात पर अड़ गई। जिस पर शनिवार को पंचायत लगी तो दुल्हन और उसकी मां पंचायत से फरार हो गई। दूल्हा ने थाने में पुलिस से लिखित शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। बाद में पुलिस दुल्हन के घर पहुंची तो दुल्हन ने कहा कि उसने अपनी मां से शादी न करने की बात कही है, लेकिन उन्होंने झूठ बोलकर उसकी शादी कराई है, इसलिए वह ससुराल में नहीं रहेगी।

    13 फरवरी को हुई थी शादी

    कुठौंद कस्बा निवासी लक्ष्मीकांत का विवाह क्षेत्र के ग्राम छोटी सुरावली निवासी निकिता के साथ 13 फरवरी को कस्बे के केदारधाम गेस्ट से हुआ था। शादी की सभी रस्में विधिविधान से संपन्न हुई और सात फेरे लेने के बाद 14 फरवरी को विदा कराने के बाद लक्ष्मीकांत के साथ नई नवेली दुल्हन निकिता अपनी ससुराल आ गई थी। यहां पर उसने शुक्रवार रात को पति लक्ष्मीकांत से विवाद शुरू कर दिया और पति से कहने लगी कि उसके साथ न रहकर वह अपने प्रेमी के साथ रहेगी।

    इसी वजह से वह उसे कतई न छुए, यह विवाद रात भर चलता रहा। शनिवार की सुबह दुल्हन निकिता ने मां मंजू को बुलाया, जहां परिवार और रिश्तेदारों के साथ पंचायत हुई। पंचायत में जब दोनों पक्षों के रिश्तेदार और घर परिवार के लोग बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान नई नवेली दुल्हन और उसकी मां अचानक फरार हो गई।

    खबरें और भी

    लड़की की जबरन हुई थी शादी

    जब मां-बेटी को रिश्तेदार और परिवार के लोगों ने पंचायत से गायब देखा तो दूल्हा लक्ष्मीकांत ने फोन कर इसकी सूचना दी। साथ ही थाने पहुंचकर इस मामले की शिकायत की। इस मामले में दूल्हा लक्ष्मीकांत का कहना है कि जब लड़की के स्वजन को प्रेमी के होने की जानकारी थी तो उसके साथ शादी क्यों कराई।

    ऐसे में वह निकिता को रखने के लिए तैयार नहीं है। साथ ही पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। इस मामले में कुठौंद थाने के प्रभारी थानाध्यक्ष सुनीत मिश्रा ने बताया कि मामला थाने में आया था, जिसमें युवक द्वारा शिकायत की गई है और मामले की जांच की जा रही है।

    इसे भी पढ़ें- जयमाल हुआ-सातफेरे ल‍िए और व‍िदाई के समय ब‍िन दुल्‍हन लौट गई बारात, तुरंत बुलानी पड़ी पुल‍िस