Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 26, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    भगवान का स्मरण करने जीवन में होती आनंद की प्राप्ति

    By JagranEdited By:
    Updated: Tue, 26 Apr 2022 08:07 PM (IST)

    जागरण जागरण जागरण जागरण ...और पढ़ें

    भगवान का स्मरण करने जीवन में होती आनंद की प्राप्ति
    भगवान का स्मरण करने जीवन में होती आनंद की प्राप्ति

    भगवान का स्मरण करने जीवन में होती आनंद की प्राप्ति

    फोटो संख्या : 25

    संवाद सहयोगी, माधौगढ़ : गदराई माता मंदिर पर नव चंडी महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है जिसमें राधिका मोहन स्वामी की देखरेख में सानिध्य में श्रीमदभागवत कथा पुराण का आयोजन किया जा रहा है।

    कथा के छठवें दिन आचार्य पंडित दिनेश चंद्र महाराज ने बाल लीला एवं गोवर्धन लीला का अमृत पान कराया। कथा सुन श्रोता भाव विभोर हो गए। कथा वाचक ने कहा कि श्रीकृष्ण भगवान ने कामदेव को परास्त कर संसार को संदेश दिया था। भगवान अच्छे विचार और मोह त्याग कर ध्यान लगाने से जीवन में आनंद की प्राप्ति होती है। गोवर्धन लीला में बताया कि भगवान ने इंद्र का अभिमान नष्ट किया था। मनुष्य को कभी भी अभिमान नहीं करना चाहिए। जो लोग दूसरे की सेवा करते हैं और अच्छे रास्ते पर चलकर भगवान का भजन करते हैं भगवान उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। इस मौके पर दशरथ सिंह, शशि सिंह, सुरेंद्र सिंह, प्रताप यादव, शैलेंद्र सिंह मौजूद रहे।