विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीपावली-छठ पर रेलवे का तोहफा, उरई स्टेशन पर रुकेगी दरभंगा-यशवंतपुर स्पेशल ट्रेन

Published: Fri, 06 Nov 2026 09:56 AM (IST)

रेलवे ने दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए दरभंगा-यशवंतपुर और गोरखपुर-मुंबई के बीच विशेष ट्रेनें ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

HighLights

  1. दीपावली छठ के लिए विशेष ट्रेनें शुरू की गईं।

  2. दरभंगा-यशवंतपुर और गोरखपुर-मुंबई रूट पर चलेंगी।

  3. उरई स्टेशन पर दोनों ट्रेनों का ठहराव मिलेगा।

जागरण संवाददाता, उरई। दीपावली और छठ पर्व पर ट्रेनों में बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दरभंगा से यशवंतपुर के बीच पांच-पांच फेरे की विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इस ट्रेन का उरई स्टेशन पर भी ठहराव दिया गया है। इससे उरई सहित आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को दक्षिण भारत की यात्रा के लिए अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी। खासकर बेंगलुरु जाने वाले यात्रियों को सहूलियत होगी।

ट्रेन (05541) दरभंगा-यशवंतपुर विशेष ट्रेन 16 नवंबर से 14 दिसंबर तक प्रत्येक सोमवार को संचालित होगी। यह दरभंगा से दोपहर 3:30 बजे रवाना होकर अगले गुरुवार को रात दो बजे यशवंतपुर पहुंचेगी। रास्ते में कानपुर सेंट्रल से सुबह 9:50 बजे चलकर ट्रेन सुबह 11:53 बजे उरई पहुंचेगी और दो मिनट के ठहराव के बाद 11:55 बजे झांसी के लिए रवाना होगी।

झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि वापसी में ट्रेन (05542) यशवंतपुर-दरभंगा विशेष ट्रेन 19 नवंबर से 17 दिसंबर तक प्रत्येक गुरुवार को चलेगी। यह यशवंतपुर से रात 10:40 बजे रवाना होगी। दोपहर 2:28 बजे उरई स्टेशन पहुंचेगी और दो मिनट रुकने के बाद 2:30 बजे कानपुर के लिए रवाना होगी। ट्रेन रविवार को दोपहर एक बजे दरभंगा पहुंचेगी।

ट्रेन बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी। उरई में दोनों दिशाओं में ठहराव मिलने से स्थानीय यात्रियों को त्योहार के दौरान लंबी दूरी की यात्रा में राहत मिलेगी।

मुंबई के लिए आज चलेगी स्पेशल ट्रेन, उरई में ठहराव
यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस (मुंबई) के बीच एकतरफा स्पेशल ट्रेन चलाएगा। ट्रेन (05021) छह नवंबर को गोरखपुर से शाम 7:30 बजे रवाना होगी। कानपुर सेंट्रल से सुबह 3:40 बजे चलकर सुबह 5:20 बजे उरई पहुंचेगी और दो मिनट ठहराव के बाद 5:22 बजे झांसी के लिए रवाना होगी। झांसी, बीना, भोपाल, इटारसी, भुसावल और कल्याण होते हुए लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। ट्रेन में कुल 20 कोच होंगे। यह जानकारी झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने दी।

यह भी पढ़ें- जालौन में स्कूल भवन निर्माण जांच के मांग वाली याचिका इलाहाबाद HC में खारिज, कोर्ट ने याची की साख व नीयत पर उठाए सवाल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।