फेसबुक वाला प्यार और सुसाइड: देहरादून की विवाहिता से बिछड़ने का गम नहीं सह सका कालपी का युवक, लाइव वीडियो कॉल पर दी जान
उरई के कालपी में फेसबुक पर शुरू हुई प्रेम कहानी का दुखद अंत हुआ। देहरादून की विवाहिता से बिछड़ने के गम में युवक ने वीडियो कॉलिंग के दौरान सल्फास खाकर ...और पढ़ें

HighLights
युवक ने वीडियो कॉल पर सल्फास खाकर आत्महत्या की
प्रेम कहानी फेसबुक से शुरू हुई, विवाहिता देहरादून की थी
महिला को देहरादून पुलिस कालपी से अपने साथ ले गई थी
जागरण संवाददाता, उरई। उरई के कालपी कस्बे में प्रेम-प्रसंग के चलते एक दर्दनाक घटना सामने आई है। फेसबुक पर शुरू हुई प्रेम कहानी का खौफनाक अंत हुआ। विवाहित प्रेमिका से वीडियो कॉलिंग के दौरान ही युवक ने मौत को गले लगा लिया।।
करीब एक साल पहले उत्तराखंड के देहरादून की एक विवाहिता से फेसबुक के माध्यम से कालपी कस्बा के सदर बाजार निवासी एक युवक का संपर्क हुआ तो बातचीत का सिलसिला बढ़ता गया। मार्च माह में महिला युवक से मिलने के लिए कालपी तक पहुंच गई और उसके साथ रहने लगी। इसी बीच महिला के पति की तहरीर के आधार पर देहरादून की पुलिस ने महिला को कालपी से बरामद किया और अपने साथ ले गई। युवक से भी पूछताछ की और छोड़ दिया।
रविवार की रात युवक की महिला से वीडियो कालिंग होती रही। बातचीत खत्म होने के बाद फोन खुला छोड़ कर युवक ने सल्फास की गोली निगल ली। रात में तबीयत बिगड़ने पर स्वजन उसे कालपी के सीएचसी ले गए, सुधार न होने पर उरई मेडिकल कालेज लगाए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। 35 वर्षीय युवक अपनी वृद्ध मां की एकलौती संतान था।
नगर के मुहल्ला सदर बाजार निवासी लगभग 35 वर्षीय जयकिशन गुप्ता अविवाहित था और होटलों में मिठाई और खाना बनाने का काम किया करता था। करीब एक साल पहले उसका फेसबुक के जरिए देहरादून की एक 40 वर्षीय महिला से संपर्क हुआ और फिर दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। दो माह पहले महिला अपने आठ साल के बेटे के साथ कालपी आकर युवक के साथ चोरी छिपे रहने लगी।
देहरादून में महिला के पति ने अपनी पत्नी के गुम हो जाने की रिपोर्ट लिखाई तो पुलिस महिला के मोबाइल की लोकेशन के आधार पर कालपी तक आ पहुंची थी। छह अप्रैल को देहरादून की पुलिस ने महिला को युवक के मकान से बरामद किया और आरोपित युवक से भी पूछताछ की। महिला को पुलिस साथ ले गई और युवक को छोड़ दिया था। इधर महिला और युवक फोन पर बातें करते रहे।
खबरें और भी
स्वजन के अनुसार युवक ने रात को महिला को वीडियो काल की। बातचीत करने के दौरान ही युवक ने सल्फास की गोली खा ली। हालत बिगड़ी तो युवक ने मां को पूरी बात बताई। पड़ोसियों की मदद से युवक को पहले सीएचसी फिर वहां से उरई मेडिकल कालेज लाया गया, यहां रात को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।