Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कार्यालय नहीं मिला तो सामान लेकर नए तहसील पहुंचे IAS रिंकू सिंह राही, बोले- कक्ष नहीं मिला तो गेट पर डाल दूंगा चारपाई

    Updated: Mon, 27 Jul 2026 08:48 PM (IST)

    आईएएस रिंकू सिंह राही नवीन तहसील भवन में कार्यालय कक्ष न मिलने पर अपने सामान के साथ पहुंच गए और धरने की चेतावनी दी। नायब तहसीलदार के हस्तक्षेप के बाद ...और पढ़ें

    सदर तहसील परिसर में रेलिंग से टिके खड़े आइएएस रिंकू सिंह (बाएं)। जागरण

    सदर तहसील परिसर में रेलिंग से टिके खड़े आइएएस रिंकू सिंह (बाएं)। जागरण

    HighLights

    1. कार्यालय कक्ष न मिलने पर आइएएस रिंकू ने दी धरना की चेतावनी

    2. सोमवार शाम को नवीन तहसील भवन अपने कार्यालय संबंधी सामान के साथ आ डटे

    3. जानकारी पर नायब तहसीलदार पहुंचे और देर से पत्र मिलने का हवाला दिया

    जागरण संवाददाता, उरई। शासन को आधे काम का आधा वेतन देने को पत्र लिखकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने वाले आइएएस रिंकू सिंह राही का विवादों से नाता कम होने का नाम नहीं ले रहा। अभी पुरानी चर्चाओं की आंच ठंडी भी नहीं पड़ी है कि सोमवार को उनकी ओर से नवीन तहसील में कार्यालय कक्ष न मिलने पर हंगामा कर दिया गया। शाम को फाइलों के साथ अन्य साजो सामान लेकर वह पहुंचे और कहाकि जल्द कक्ष न मिला तो वह यहीं गेट पर चारपाई डाल कर लेट जाएंगे। नायब तहसीलदार पहुंचे और देर से पत्र मिलने का हवाला दिया। इसके बाद उनके लिए कक्ष उपलब्ध करा दिया गया।

    बिना काम के वेतन लेना नियम के विपरीत बता कर भारतीय प्रशासनिक सेवा (आइएएस) से इस्तीफा देने वाले अधिकारी रिंकू सिंह राही को पांच मई को जालौन तहसील में एसडीएम के पद पर तैनाती मिली थी। जालौन ब्लाक प्रमुख रामराजा निरंजन के कोल्ड स्टोरेज के निरीक्षण को लेकर उनका विवाद हो गया था। जिसके बाद 30 जून को इनको एसडीएम न्यायिक उरई सदर के पद पर भेजा गया था। यहां नगरपालिका के कार्यों की जांच करने में ईओ राम अचल कुरील से विवाद हो गया।

    उसके बाद नौ जुलाई को उन्होंने शासन के नाम एक पत्र इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया जिसमें आधे काम पर आधा वेतन दिलाने की बात कही थी। अब सोमवार नवीन तहसील भवन में कार्यालय कक्ष के लिए वह अभिलेख व फर्नीचर आदि लेकर पहुंच गए। करीब दो घंटे कक्ष खुलने का इंतजार किया। बाद में कहा कि कुछ देर अगर कक्ष नहीं मिला तो वह सरकारी दस्तावेजों की सुरक्षा के लिए परिसर में ही पलंग डालकर लेट जाएंगे।

    सदर तहसील नवीन भवन के निर्माण के चलते अस्थाई रूप से गल्ला मंडी परिसर में संचालित हो रही थी। अब तहसील भवन का निर्माण कार्य पूरा हो जाने के बाद स्थानांतरण का कार्य चल रहा है। एसडीएम न्यायिक रिंकू सिंह भी तहसील में कार्यालय के लिए कक्ष चाहते हैं ताकि वकीलों और वादकारियों को परेशानी न हो। सोमवार को लगभग चार बजे रिंकू सिंह अपने कार्यालय का सामान अभिलेख फर्नीचर आदि लेकर तहसील परिसर पहुंच गए।

    खबरें और भी

    उन्होंने काफी देर तक इंतजार किया लेकिन किसी ने उनके कार्यालय कक्ष के लिए किसी भी कमरे का ताला नहीं खोला। इससे क्षुब्ध होकर एसडीएम न्यायिक परिसर में ही टहलते रहे। शाम करीब सात बजे उन्होंने कहा कि अगर उनको कुछ देर और कार्यालय के लिए कक्ष नहीं मिलता है तो वे यहीं परिसर में फोल्डिंग डालकर लेटेंगे ताकि सरकारी अभिलेखों की सुरक्षा की जा सके।

    इस संबंध में नायब तहसीलदार राहुल ने कहा कि एसडीएम न्यायिक को कार्यालय कक्ष उपलब्ध करा दिया गया है।