उरई में घर में घुसे नकाबपोश चार बदमाश, दंपती को तमंचा दिखा बनाया बंधक, मुंह में कपड़ा ठूंस की लूटपाट
उरई के कोंच कोतवाली क्षेत्र में सेवानिवृत्त रेल कर्मी के घर चार नकाबपोश बदमाशों ने धावा बोल दिया। बदमाशों ने ...और पढ़ें
-1788597715886_m.webp)
HighLights
सेवानिवृत्त रेल कर्मी के घर चार नकाबपोश बदमाशों का धावा।
दंपती को तमंचे के बल पर बंधक बनाकर की लूटपाट।
ढाई लाख नकद और पांच लाख के जेवरात लेकर फरार।
जागरण संवाददाता, उरई। कोंच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिमरिया में सेवानिवृत्त रेल कर्मी पत्नी के साथ शुक्रवार की रात सो रहा था। इसी दौरान नकाबपोश चार बदमाश रात एक बजे तमंचा लेकर अंदर घुस गए। दंपती को जगाकर तमंचा लगा उनके हाथ पैर बांधे और चिल्ला न सकें इसलिए मुंह में कपड़ा ठूंस दिया।
बाद में तीन घंटे तक बदमाशों ने घर के अलमारी व अन्य स्थानों से ढाई लाख की नकदी व करीब पांच लाख रुपये के जेवरात लेकर भाग गए। दंपती ने एक दूसरे की रस्सी छोड़ी तब पुलिस को सूचना दी। सीओ परमेश्वर प्रसाद ने फोर्स के साथ पहुंचकर जाचं की और चार आरोपितों पर लूट व मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कोंच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिमरिया निवास रेलवे के सेवानिवृत्त कर्मचारी रघुवीर अहिरवार जन्माष्टमी पर पूजन करने के बाद पत्नी सिमकुरा के साथ एक कमरे में सोने चले गए। रात एक बजे के लगभग चार नकाबपोश बदमाश दीवार फांदकर अंदर घुसे और और दंपती को जगाया। इसके बाद बदमाशों ने तमंचा दिखाकर दोनों के हाथ-पैर बांध दिए व मुंह में कपड़ा ठूंस दिया।
विरोध करने पर बदमाशों ने तमंचा की बट से मारपीट भी की। रघुवीर अहिरवार ने बताया कि बदमाशों ने घर में तीन घंटे तक तांडव मचाया। अलमारी, बक्सा और घर का कोना-कोना देखा। अलमारी में रखे करीब ढाई लाख रुपये नकद व पांच लाख रुपये के जेवरात एक बैग में रखे और भाग गए।
बदमाशों के भागने पर दंपती ने एक दूसरे की रस्सी छोड़ी और तुरंत ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
सीओ परमेश्वर प्रसाद, कोतवाली प्रभारी निगवेंद्र सिंह ने जांच कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी देखे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार अज्ञात के विरुद्ध लूट व मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ परमेश्वरी प्रसाद ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है जिससे राजफाश किया जा सके।
