विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उरई: कोचिंग से लौट रही दिव्यांग छात्रा से छेड़छाड़ के बाद हाथ में मारी ब्लेड, 2 नामजद समेत 5 पर FIR

Published: Wed, 02 Sep 2026 07:34 PM (IST)

उरई के कुठौंद में कोचिंग से लौट रही एक 17 वर्षीय दिव्यांग छात्रा से पांच युवकों ने छेड़खानी की और विरोध करने पर ब्लेड से हमला कर घायल कर दिया।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. कुठौंद में दिव्यांग छात्रा से छेड़खानी व ब्लेड हमला।

  2. पांच युवकों पर मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच जारी।

  3. एसपी ने सख्त कार्रवाई का दिया आश्वासन।

जागरण संवाददाता, उरई। कुठौंद के एक गांव में बुधवार सुबह करीब दस बजे साइकिल से कोचिंग से घर लौट रही 17 वर्षीय दिव्यांग छात्रा से पांच युवकों ने छेड़खानी कर दी। विरोध पर हाथ में ब्लेड मारकर जख्मी कर दिया।

छात्रा को घायल देख आसपास के लोग दौड़े तो आरोपित भाग निकले। छात्रा के भाई की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज किया गया है। एसपी विनय कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच कराई जा रही है।

साइकिल से आती है कोचिंग पढ़ने 

छात्रा हाथ से दिव्यांग है और कक्षा 12 में पढ़ती है। उसने बताया कि वह गांव से करीब आठ किमी दूर कुठौंद कस्बे में कोचिंग पढ़ने साइकिल से आती है। बुधवार को कोचिंग के बाद घर लौट रही थी। जुगराजपुर गांव के पास उसी गांव के गौरव, अमन व तीन अज्ञात युवक शराब पी रहे थे। वह उसे देखकर अश्लील टिप्पणी करने लगे।

विरोध करने पर युवक ने उसे ब्लेड फेंककर मारी, जो उसके बाईं कलाई में लग गई और खून बहने लगा। इसके बाद आरोपित उसे धमकी देते हुए भाग गए। राहगीरों ने छात्रा के स्वजन और पुलिस को काल करके बताया। कुठौंद थाना प्रभारी विजय कुमार पांडेय ने छात्रा को पीएचसी भिजवाया, वहां से जिला अस्पताल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें- इटवा से नेपाल के लिए निकलीं 3 नाबालिग छात्राएं, पुलिस ने बॉर्डर पर ढूंढकर परिजनों को सौंपा

कुठौंद थाना प्रभारी विजय कुमार पांडेय ने बताया कि जल्द आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा। एसपी ने बताया कि छात्रा ने ब्लेड फेंककर मारने का बयान दिया है और उसके भाई ने तीन अज्ञात व दो नामजद के विरुद्ध शिकायत की है। जांच करा सख्त कार्रवाई की जाएगी।