जालौन में सौतेले पिता ने 13 साल बेटी से किया दुष्कर्म, मां की शिकायत पर पाक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज
कालपी कोतवाली क्षेत्र में एक सौतेले पिता ने अपनी 13 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म किया। मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

प्रतीकात्मक फोटो।
HighLights
कालपी में सौतेले पिता ने 13 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म किया।
मां की शिकायत पर पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज।
पुलिस आरोपी सौतेले पिता शिवकरन की तलाश कर रही है।
जागरण संवाददाता, उरई। कालपी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की रात 13 वर्षीय किशोरी के साथ उसके सौतेले पिता ने दुष्कर्म किया। पुत्री ने इसकी जानकारी अपनी मां को दी। मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित पिता के विरुद्ध पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। महिला के पहले पति की मौत हो गई थी। उसने दूसरी शादी की है। उसके कुल 11 बच्चे हैं।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति की 12 साल पहले मौत हो गई थी। तब उसके पांच बच्चे थे। करीब 10 साल पहले उसने शिवकरन से शादी की और इस बीच उसके छह बच्चे और हो गए।
मंगलवार की रात उसकी 13 वर्षीय बेटी के साथ उसके पति शिवकरन ने घर के कमरे में सोते समय दुष्कर्म किया और भाग गया। घटना के बाद पुत्री ने रोते हुए अपनी उसे आपबीती बताई। जानकारी होने पर मां ने बुधवार को मामले की शिकायत कोतवाली पहुंचकर प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी से की।
यह भी पढ़ें- यूपी के औरैया समेत इन जिलों में बनेंगी 5 नई जेल, योगी सरकार ने जारी किया 514 करोड़ का बजट
उसने बताया कि उसका वह दूसरा पति है जिसने पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने किशोरी के बयान दर्ज कर पिता के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपित की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
