Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    भाजपा में शामिल हो सकता है यह दिग्गज नेता, अमित शाह से मुलाकात से बाद सियासी अटकलें तेज

    Updated: Mon, 13 May 2024 12:28 PM (IST)

    Lok Sabha Election पूर्व ब्लाक प्रमुख सुदामा दीक्षित की गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। फोन से हुई बातचीत में ब्लाक प्रमुख ने बताया कि वह जल्द भाजपा ...और पढ़ें

    पूर्व ब्लाक प्रमुख ने अमित शाह से की भेंट, भाजपा में जल्द होंगे शामिल
    पूर्व ब्लाक प्रमुख ने अमित शाह से की भेंट, भाजपा में जल्द होंगे शामिल

    जागरण संवाददाता, उरई। पूर्व ब्लाक प्रमुख सुदामा दीक्षित की गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। फोन से हुई बातचीत में ब्लाक प्रमुख ने बताया कि वह जल्द भाजपा में शामिल होंगे। 2011 में सुदामा सत्ता पक्ष के प्रत्याशी को चुनाव में मात देकर सबसे कम उम्र के ब्लाक प्रमुख बने थे। उनकी पहचान एक संघर्षशील नेता के रूप में रही है।

    चुनाव जीतने के बाद उन्होंने पीछे मुड़ कर नहीं देखा। मौजूदा समय में वह समाजवादी पार्टी में हैं। कुछ समय पहले एक घटनाक्रम में सुदामा के खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज हुआ था जिसमें उन्हें गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेजा था। इसके बाद भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। सपा में वह अपने आप को उपेक्षित मान कर चल रहे थे।

    मनोज पांडेय से है पारिवारिक संबंध

    उन्होंने बताया कि प्रदेश के नेता मनोज पांडेय से उनके पारिवारिक संबंध हैं। मनोज पांडेय ने पिछले दिनों राज्यसभा चुनाव में सपा से बगावत करके भाजपा के प्रत्याशी के पक्ष में मतदान किया था। तभी से यह अनुमान लगाया जा रहा था कि सुदामा भी भविष्य में सपा को छोड़कर भाजपा में जा सकते हैं।

    सुदामा ने बताया कि उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के वह रिश्तेदार हैं। बताया कि गृहमंत्री से रविवार को रायबरेली में मुलाकात की थी। गृहमंत्री से हुई मुलाकात में सकारात्मक परिणाम निकले हैं। वह जल्द ही भाजपा की सदस्यता लेंगे।

    इसे भी पढ़ें: अभी कमजोर नहीं हुआ कांग्रेस का किला..., राहुल की गैर मौजूदगी में भी स्मृति को मिल रही चुनौती; राजघरानों पर टिकी नजरें

    खबरें और भी