जालौन में बेटी ने सिरफिरे को सिखाया सबक...3 महीने से कर रहा था पीछा, घर में घुसा तो चप्पलों से पीटा, Video Viral
कोंच में एक किशोरी ने अपने घर में घुसकर परेशान कर रहे युवक को चप्पलों से पीटा, जिसका वीडियो वायरल ...और पढ़ें
-1787582286645_m.webp)
ये फोटो एआई जनरेटेड है।
HighLights
किशोरी ने घर में घुसे युवक को चप्पलों से पीटा
युवक तीन महीने से किशोरी का पीछा कर परेशान कर रहा था
घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ
संवाद सहयोगी, कोंच(उरई)। महोबा में एक किशोरी ने तीन महीने से पीछा कर परेशान कर रहे युवक को ऐसा सबक सिखाया कि वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया। युवक किशोरी के घर में घुस आया, जिसके बाद उसने चप्पलों से उसकी पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में है।
एक मुहल्ला में घर में अकेली रह रही किशोरी को देखकर युवक घर घुस गया और किशोरी से जोर जबरदस्ती करने लगा। किशोरी ने बिना डरे युवक का विरोध किया और चप्पलों से उसकी पिटाई कर दी। जिसका किसी ने वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया। दैनिक जागरण इसकी पुष्टि नहीं करता है। शिकायती पत्र के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नगर के एक मुहल्ले में रविवार की रात 11 बजे एक किशोरी घर में अकेली थी। इसी दौरान एक युवक घर में घुस गया तो किशोरी चिल्लाई और चिल्लाते हुए उसकी चप्पलों से पिटाई करनी शुरू कर दी। शोर सुनकर पड़ोसी भी वहां पहुंच गए और युवक को सबने मिलकर पीटा। बाद में पुलिस को बुलाकर आरोपित युवक को पुलिस के हवाले कर दिया।
किशोरी ने बताया कि युवक का नाम नजर खान है और वह बीते तीन महीने से उसका पीछा कर उसे परेशान कर रहा है। किशोरी का कहना है कि उसकी उम्र 16 वर्ष है, उसकी माता का निधन हो चुका है और उसके पिता व्यापार के सिलसिले में अक्सर बाहर रहते हैं, जिससे वह घर में अकेली रहती है।
सोमवार को कोतवाली पहुंचकर आरोपित युवक के विरुद्ध कार्रवाई के लिए शिकायती पत्र दिया है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक निगवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि घटना की जांच कर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
