यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
यूपी के इस जिले में 2 करोड़ की लागत से बनेगी सड़क, भूमिपूजन हुआ; आसपास गांवों के 50 हजार लोगों को होगी सहूलियत
जालौन जिले के ग्राम कुरतला में 3 किलोमीटर लंबी सड़क बनने जा रही है। इस सड़क के बन जाने से आसपास कई गांवों के पचास हजार लोगों को सहूलियत मिलेगी। विधायक ...और पढ़ें

HighLights
- दो करोड़ 27 लाख से बनेगी तीन किमी सड़क, हुआ भूमि पूजन
- आसपास गांवों के 50 हजार लोगों को होगी सहूलियत
- विधायक ने किया भूमिपूजन
संवाद सहयोगी, माधौगढ़ (जालौन)। ग्राम कुरतला में तीन किमी लंबी सड़क दो करोड़ 27 लाख की लागत से तैयार होनी है। विधायक ने सबसे पहले भूमि पूजन किया और फावड़ा चलाकर काम प्रारंभ कराया।
गांव कुरतला में सड़क बनाए जाने को लेकर भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। माधौगढ़ क्षेत्र के विधायक मूलचंद्र निरंजन ने फावड़ा चला कर काम प्रारंभ कराया। इस सड़क के बन जाने से आसपास कई गांवों के पचास हजार लोगों को सहूलियत मिलेगी।
आसपास गांवों के 50 हजार लोगों को मिलेगी सहूलियत
विधायक ने बताया कि जब से केंद्र में मोदी व उत्तर प्रदेश में योगी सरकार बनी तब से विकास रुकने का नाम नहीं ले रहा है। पिछली सरकारों ने जनता के साथ छलावा किया और गांव में सडकें नहीं थीं। आने जाने के लिए परेशानी उठानी पड़ती थी, लेकिन आज हर जगह सड़कें बन गई हैं, या फिर बन रही हैं।

गांव कुरतला के ग्रामीणों के लिए अभी तक सड़क नहीं बनी थी और बरसात में ग्रामीण पगडंडी और कीचड़ की वजह से गोपालपुरा नहीं पहुंच पाते थे। ग्रामीणों द्वारा सड़क बनाने की मांग होती रही है। अब गोपालपुरा से ग्राम कुरतला गांव तक तीन किलो मीटर सड़क 2 करोड़ 27 लाख रुपये की लागत से बनाई जानी है। इस सड़क को पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा बनाया जाना है।
इसे भी पढ़ें- यूपी के इस जिले में 14 करोड़ 28 लाख से बनेगी सड़क, 20 गांवों की मंजिल होगी सुगम; बजट जारी